Himachal Election Live: हिमाचल में मान और सिसोदिया पर AAP के चुनाव प्रचार का जिम्मा, केजरीवाल करेंगे 4 रोड शो
{"_id":"6358ae186db5170a8433f8c9","slug":"himachal-election-2022-live-hp-vidhan-sabha-chunav-date-party-candidate-list-aap-bjp-congress","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Live: हिमाचल में मान और सिसोदिया पर AAP के चुनाव प्रचार का जिम्मा, केजरीवाल करेंगे 4 रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 26 Oct 2022 03:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 26 Oct 2022 03:57 PM IST
खास बातें
Himachal Pradesh Assembly Election, Vidhan Sabha Chunav 2022 Live Updates: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम दिन तक 639 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। 27 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। अब 29 अक्तूबर को नाम वापसी का दिन है। हिमाचल विधानसभा चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:56 PM, 26-Oct-2022
नौ नवंबर को ठियोग में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रैली करेंगे सीएम योगी
भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ नौ नवंबर को ठियोग में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे रैली। भाजपा ने करवाई ठियोग के पोटैटो ग्राउंड की बुकिंग।03:40 PM, 26-Oct-2022
नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट को लेकर बगावत
इसके विरोध में प्रदेश आप प्रवक्ता गौरव शर्मा ने पार्टी को इस्तीफा देकर बतौर निर्दलीय पर्चा भरा है। मंडी सदर से टिकट न मिलने की स्थिति को देखते हुए आप में शामिल पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। अब नाचन विधानसभा क्षेत्र में भी टिकट को लेकर बगावत हो गई है। पार्टी ने यहां जबना चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसके विरोध में पार्टी के प्रदेश सचिव (ट्रांसपोर्ट सेल) भीम सिंह डोगरा ने समर्थकों सहित पार्टी से त्यागपत्र दिया है।
विज्ञापन
03:24 PM, 26-Oct-2022
पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भरे
हिमाचल के संसदीय क्षेत्र में केजरीवाल के कहां-कहां रोड शो किए जाने हैं, बुधवार को यह तय हो जाएगा। आम आदमी पार्टी हिमाचल में 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रही है। पार्टी की ओर से सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भर लिए हैं। टिकट आवंटन को लेकर शिमला शहरी, मंडी सदर और नाचन में बगावत हुई है। शिमला शहरी सीट से चमन राकेश अजटा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है।03:08 PM, 26-Oct-2022
20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार
आप ने हिमाचल में 20 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इसमें केंद्रीय आप नेताओं के साथ-साथ हिमाचल के नेता भी शामिल हैं। 29 अक्तूबर से आप पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमाचल की ओर अपना रुख करेंगे।02:12 PM, 26-Oct-2022
हिमाचल में मान और सिसोदिया पर रहेगा आप के चुनाव प्रचार का जिम्मा
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर हिमाचल विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के प्रचार का जिम्मा रहेगा। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। ऐसे में उनके हिमाचल में चार संसदीय क्षेत्र में रोड शो होंगे। ज्यादातर रैलियां और रोड शो का जिम्मा भगवंत मान और सिसोदिया पर ही रहेगा।01:50 PM, 26-Oct-2022
अन्य स्टार प्रचारकों का दो से तीन दिन के भीतर तैयार होगा प्रदेश आने का कार्यक्रम
पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के चुनाव प्रचार का शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। अन्य स्टार प्रचारकों को प्रत्याशियों की मांग के अनुसार उनके विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सचिन पायलट को कई प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में बुलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 26-Oct-2022
प्रियंका गांधी चार दिनों के दौरान आठ जिलों में करेंगी प्रचार
विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रियंका गांधी चार दिनों के दौरान आठ जिलों को कवर करेंगी। सोलन में प्रियंका गांधी पहले ही परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली से प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार का शंखनाद कर चुकी हैं। प्रियंका गांधी का किन्नौर, लाहौल स्पीति और बिलासपुर जिला में रोड शो या जनसभा करने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।01:13 PM, 26-Oct-2022
दस नवंबर को शिमला में प्रियंका गांधी का रोड शो
चार नवंबर को सुबह चंबा में रोड शो और दोपहर को जिला कांगड़ा के शाहपुर में जनसभा होगी। सात नवंबर को ऊना में सुबह रोड शो और दोपहर को हमीरपुर में जनसभा होगी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन दस नवंबर को सुबह राजधानी शिमला में प्रियंका गांधी रोड शो करेंगी और दोपहर को नाहन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।12:56 PM, 26-Oct-2022
31 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे प्रियंका गांधी का कुल्लू में रोड शो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पार्टी ने चुनाव प्रचार शेड्यूल तय कर दिया है। अन्य स्टार प्रचारकों का दो से तीन दिन के भीतर प्रदेश आने का कार्यक्रम तैयार होगा। 31 अक्तूबर को सुबह 10:30 बजे प्रियंका गांधी का कुल्लू में रोड शो होगा। दोपहर को मंडी में जनसभा होगी।12:38 PM, 26-Oct-2022