फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Pradesh Election Live: राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा में लगे नारे- पीओके चाहिए पीओके

Thu, 03 Nov 2022 05:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 03 Nov 2022 05:20 PM IST
खास बातें

Himachal Pradesh Election Date 2022 Live News Updates in Hindi: हिमाचल प्रदेश में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूरे राज्य में 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। आठ दिसंबर को नतीजे आएंगे। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Election 2022 Live: Assembly Election Date, Vidhan Sabha Chunav Nominations, Opinion Poll
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

05:19 PM, 03-Nov-2022

नड्डा बोले- पीएम मोदी ने रिवायत बदली

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कुटलैहड़ में चुनावी जनसभा में कहा कि राजनीति में इतना ज्ञान रखता हूं कि तालियों की गड़गड़ाहट से रुख समझ जाता हूं। प्रजातंत्र चुनाव में परखने का मौका मिलता है। कोई राजनीतिक दल रिपोर्ट नहीं रखता, लेकिन भाजपा हर चीज का ब्योरा जनता के समक्ष देती है। चुनाव के दौरान पहले ठगने का ही दौर था। पीएम मोदी ने रिवायत बदली और अब रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के पास जाना पड़ता है। किए हुए कामों को लेकर ही भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है। कहा कि कई बड़े देश कोरोना से अभी तक बाहर नहीं निकल पाए हैं, लेकिन पीएम मोदी ने देश की जनता को कोरोना डोज से सुरक्षित किया है।सिम सप्लायर भारत बना है। मोबाइल इंडस्ट्री में भारत नंबर दो पर खड़ा है। इथेनॉल का उत्पादन दोगुना और शूगर का उत्पादन चार गुना हो गया। विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। भारत अब दूसरे देशों से ले नहीं रहा अब दे रहा है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। विशेष पैकेज का दर्जा छीनने का काम कांग्रेस ने किया है।
04:14 PM, 03-Nov-2022
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : ANI
कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चुनावी जनसभा में मौजूद लोगों ने 'पोओके चाहिए पोओके' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि धैर्य रखिए।
 
विज्ञापन
03:50 PM, 03-Nov-2022

न्यूनतम वेतन 26 हजार देने का वादा: सीपीआई (एम)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने हिमाचल प्रदेश विस चुनावों के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाल करना, आउटसोर्स, पार्ट टाइम कर्मचारियों को नियमित करना, मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये किए जाने का वादा किया गया है। इसके अलावा नई शिक्षा नीति रद्द कर फीस बढ़ोतरी वापस करना, भूमिहीन व गरीब किसान को पांच बीघा जमीन मुफ्त दिलाना, युवाओं को प्रतिमाह 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता देना, पानी व अन्य सेवाओं के निजीकरण को रोकना और कृषि व बागवानी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करना जैसे वादे किए गए हैं। 
03:37 PM, 03-Nov-2022

काम किया होता तो दौरे नहीं करने पड़ते

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा है कि भाजपा को इतिहास की अनदेखी भारी पड़ेगी। आनंद शर्मा ने कहा कि बीते दिनों भाजपा सरकार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को तो याद किया लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करना भूल गई। अगर हिमाचल में भाजपा सरकार ने बीते 5 साल के दौरान काम किए होते तो आज हेलिकॉप्टरों में प्रधानमंत्री और अन्य केंद्रीय नेताओं को हिमाचल के दौरे नहीं करने पड़ते। आनंद शर्मा ने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना के तहत 50 फीसदी युवाओं को सेवाकाल पूरा होने के बाद नियमित करने की मांग उठाई।
03:32 PM, 03-Nov-2022

कांग्रेस के दो कार्यकर्ता छह साल के लिए निष्कासित

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी सांसद राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी नेताओं को आगामी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जिला सिरमौर के शिलाई ब्लॉक से प्रदेश कांग्रेस सचिव दलीप सिंह चौहान तथा जिला कुल्लू के आनी ब्लॉक से पंकज परमार को छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।
03:24 PM, 03-Nov-2022

केजरीवाल बोले- माफिया की पार्टी के गुंडे हैं

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सोलन में रोड शो हुआ। रोड शो के दौरान पंजाब के ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने प्रदर्शन कर केजरीवाल का काफिला रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल पर कागज फेंक दिए। केजरीवाल ने कहा कि यह सभी माफिया की पार्टी के गुंडे हैं। इस दौरान लात-घूंसे भी चले। अरविंद केजरीवाल पांच मिनट का भाषण देकर लौट गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन उठाकर हटाया। ईटीटी टेट पास अध्यापकों ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों से पहले वादा किया था कि उन्हें सभी वित्तीय लाभ दिए जाएंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने अपना वादा नहीं निभाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:13 PM, 03-Nov-2022

अनुराग बोले- कांग्रेस ने हिमाचल का विशेष पैकेज छीना

सिरमौर के पावंटा साहिब में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने हिमाचल का विशेष पैकेज छीन लिया। विकास की रफ्तार को डबल इंजन सरकार ही पकड़ सकती है। भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन लागू किया।  हेमकुंड साहिब कोरीडोर बनाने का काम किया। पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक करके भारत ने बदला लिया। कश्मीर में  तिरंगा झंडे तक फहराने पर रोक थी। अब वहां से 370 धारा ही हटा दी गई गई है। यह सब केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। रूस- यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत ने 27 हजार विद्यार्थियों को यूक्रेन से निकालकर सुरक्षित घर पहुंचाया। भारत आज दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है।
02:25 PM, 03-Nov-2022

कांग्रेस और भ्रष्टाचार दोनों पर्यायवाची

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 2022 में दोबारा से सरकार बनाई। उत्तराखंड भी हमने रिवाज बदल दिया। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। मणिपुर में भी दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और अब हिमाचल प्रदेश में भी राज नहीं रिवाज बदलेंगे। कांग्रेस और कमीशन, कांग्रेस और भ्रष्टाचार ये दोनों पर्यायवाची हैं। हम मिशन से काम करते हैं और वो कमीशन के लिए काम करते हैं। हम सेवा भाव से काम करते हैं और वो मेवा खाने के लिए काम करते हैं। कांग्रेस में ऊपर से नीचे तक या तो जेल जाने को तैयार हैं या बेल पर हैं।
02:21 PM, 03-Nov-2022

हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने 9 महीने के अंदर दो-दो वैक्सीन बनाकर, देश की जनता को डबल डोज लगाकर सुरक्षा कवच देने का काम किया। इस सुरक्षा कवच को हिमाचल में देने के लिए सीएम जयराम ठाकुर ने भी आगे बढ़कर काम किया। इसके कारण आज हम सब लोग सुरक्षित हैं। ऊना में 2 हजार करोड़ की लागत से ड्रग बल्क पार्क बना। ड्रग बल्क पार्क के लिए हम बहुत लंबे समय से लड़ रहे थे। लेकिन पीएम मोदी ने तय किया कि हिमाचल प्रदेश को बल्क ड्रग पार्क मिलेगा। चंबा में सिविल अस्पताल सलूणी का काम शुरू हो गया है। आईटीआई सलूणी का भी काम चल रहा है। 45 करोड़ रुपये की पानी की स्कीम का भी काम चल रहा है। डलहौजी में 65 करोड़ रुपये की स्कीम अर्बन डेवलपमेंट के लिए भी काम हो रहा है। बनीखेत में डिग्री कॉलेज बन रहा है।
01:53 PM, 03-Nov-2022

दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया

चंबा जिले में डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के तहत सलूणी पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये हम सबका सौभाग्य है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने सिर्फ देश की इज्जत ही नहीं बढ़ाई है बल्कि दुनिया में भारत के नाम को रोशन किया है। हिमाचल के लोगों ने इस बार तय कर लिया है कि राज नहीं, रिवाज बदलेंगे। ये अलटा-पलटी नहीं, सीएम जयराम के नेतृत्व में फिर हम विजय श्री होंगे और पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ेंगे। पीएम मोदी ने जिस तरीके से हिमाचल प्रदेश की चिंता की है, विकास का कार्य किया है। उसको हिमाचल की जनता, चंबा की जनता भूलेगी नहीं। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चंबा और सलूणी की जनता अपना आशीर्वाद देगी। एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि मैं 1 रुपया भेजता हूं लेकिन 85 पैसा न जाने कहां गायब हो जाता है। अभी प्रधानमंत्री शिमला आए थे, उन्होंने एक बटन दबाया और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए पहुंच गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed