फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Punjab Rally Live: फिरोजपुर में पीएम की रैली रद्द, दिल्ली लौटे मोदी

Wed, 05 Jan 2022 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 03:33 PM IST
खास बातें

Punjab Election 2022, PM Modi Rally Today in Ferozepur Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिरोजपुर में चुनावी रैली कर पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले थे। लेकिन तेज बरसात के कारण उनकी रैली रद्द कर दी गई है।वे प्रदेश को कई सौगातें देने वाले थे, इनमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे, फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर और कपूरथला-होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेज शामिल थे। जानें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Election 2022 Live Updates: PM Modi Ferozepur Rally Cancelled Due to Bad Weather and Farmers Protest News In Hindi
Punjab Election 2022: फिरोजपुर में रुका पीएम का काफिला। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:18 PM, 05-Jan-2022
नड्डा ने सीएम चन्नी पर लगाया आरोप 
वहीं  भाजपा के प्रधान जेपी नड्डा ने कहा कि यह दुख की बात है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए पीएम का दौरा बाधित हो गया। राज्य पुलिस को लोगों को रैली में शामिल होने से रोकने के निर्देश दिए गए...मुख्यमंत्री चन्नी ने फोन पर बात करने या इसे हल करने से इनकार कर दिया। 
02:42 PM, 05-Jan-2022
प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सामने आई बड़ी चूक
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। गृह मंत्रालय के अनुसार, हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से लगभग 30 किलोमीटर दूर, जब पीएम का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो वहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। पीएम 15-20 मिनट फ्लाईओवर पर फंसे रहे। पीएम की सुरक्षा में यह बड़ी चूक थी। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही बता दिया गया था। प्रक्रिया के अनुसार उन्हें रसद, सुरक्षा के साथ-साथ आकस्मिक योजना तैयार रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करनी थी। 
विज्ञापन
02:15 PM, 05-Jan-2022
पीएम मोदी की रैली रद्द
पीएम नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर में होने वाली रैली बरसात के कारण रद्द कर दी गई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। वे बठिंडा के भसियाना एयरबेस से दिल्ली लौटेंगे।
02:07 PM, 05-Jan-2022
कोटकपूरा में भाजपाइयों और किसानों के बीच तनातनी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
कोटकपूरा में भाजपाइयों की बसों को किसानों ने रोका
फरीदकोट के कोटकपूरा में पीएम मोदी की फिरोजपुर की रैली में जा रहे भाजपा वर्करों की बसों को किसानों ने रोक लिया है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने बसों को दूसरे रास्ते से भेजा।
01:53 PM, 05-Jan-2022
बरसात के कारण रैली स्थल पर बढ़ा इंतजार
फिरोजपुर में तेज बरसात शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री का इंतजार किया जा रहा है। 
01:47 PM, 05-Jan-2022
फिरोजपुर में तेज हुई बरसात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। वहीं बरसात भी तेज हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:42 PM, 05-Jan-2022
हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचे मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंचकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कुछ ही देर में वह पंजाब के लिए 5 बड़े प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगे।
01:40 PM, 05-Jan-2022
सिरसा बोले-जी आया नूं
कुछ समय पहले ही भाजपा में शामिल हुए मनजिंदर सिरसा ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता है। हाथ जोड़कर जी आया नूं... केवल भाजपा ही पंजाब में भ्रष्टाचार मुक्त प्रगतिशील सरकार बनाने में सक्षम और प्रतिबद्ध एकमात्र पार्टी है।
 
01:33 PM, 05-Jan-2022
मोदी ने किया ट्वीट, पंजाब रैली के लिए उत्सुक हूं 
फिरोजपुर रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि मैं आज पंजाब की अपनी बहनों और भाइयों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। फिरोजपुर में एक कार्यक्रम में 42,750 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास रखे जाएंगे, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा।
 
 
01:21 PM, 05-Jan-2022
सोशल मीडिया पर भी मोदी की रैली का विरोध 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध सोशल मीडिया पर भी शुरू हो गया है। ट्विटर पर गो बैक मोदी टॉप ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया के पेज ट्रैक्टर टू ट्विटर पर बच्चे से लेकर नौजवान और बुजुर्ग भी मोदी की रैली का विरोध कर रहे हैं। लगातार वीडियो अपलोड किए जा रहे हैं। वीडियो डालने वाले लोग विरोध करने का कारण भी स्पष्ट कर रहे हैं। उसके साथ साथ कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शहीद हुए किसानों के लिए इंसाफ की मांग भी की जा रही है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed