फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab: जिला व पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कड़ी टक्कर, आप विधायक अपने गांव में हारी

Wed, 17 Dec 2025 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 17 Dec 2025 03:51 PM IST
खास बातें

पंजाब की 2838 पंचायत समिति और 347 जिला परिषद की सीटों के लिए रविवार को बैलेट पेपर से मतदान हुआ था। मतदान के दौरान बूथ कैप्चरिंग, मारपीट और गोलीबारी की घटनाएं भी सामने आई थीं। आज चुनाव के लिए मतगणना हो रही है। पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Results of district and panchayat committee elections today counting of votes at 154 centers live update
मोगा में मतगणना केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

03:48 PM, 17-Dec-2025

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 7 रावलपिंडी से आप की कमलेश कौर जीतीं

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 7 रावलपिंडी से आम आदमी पार्टी की कमलेश कौर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की उम्मीदवार सरबजीत कौर को 150 वोटों से हराया। कमलेश कौर को कुल 981 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार सरबजीत कौर को 831वोट मिले। इसके अलावा परमजीत कौर (शिअद) 583 और जगदीश कौर (बीजेपी) 170 वोट से संतोष करना पड़ा। 8 वोट नोटा को पड़े जबकि 69 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2642 वोट डाले गए थे।
03:39 PM, 17-Dec-2025

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 6 लखपुर से आप के गुरप्रीत सिंह जीते

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 6 लखपुर से आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के उम्मीदवार बहादुर सिंह को 35 वोटों से हराया। गुरप्रीत सिंह को कुल 720 वोट हासिल हुए जबकि शिरोमणि अकाली दल के बहादुर सिंह को 685 वोट मिले। इसके अलावा हरजीत राम (कांग्रेस) 601 और राम आसरा (बीजेपी) 354 वोट से संतोष करना पड़ा। 12 वोट नोटा को पड़े जबकि 69 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2441 वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
02:38 PM, 17-Dec-2025

अपने गांव में हारीं आप विधायक

संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज के जद्दी गांव भराज से आम आदमी पार्टी के जिला परिषद प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं । आप प्रत्याशी जगजीत कौर को इस गांव में 217 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी संदीप कौर को 253 वोट मिले हैं । 36 वोट के अंतर से कांग्रेस को मिली जीत की चर्चा हर ज़ुबान पर है ।
01:51 PM, 17-Dec-2025

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 3 पांछट से निर्दलीय उम्मीदवार जीते

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 3 पांछट से निर्दलीय उम्मीदवार सुरिन्द्र पाल सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह को 538 वोटों से हराया। सुरिंदर पाल सिंह को कुल 908 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के हरजिंदर सिंह को 370 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहित कुमार  को 344 वोट से संतोष करना पड़ा। 9 वोट नोटा को पड़े जबकि 59 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 1690 वोट डाले गए थे।
01:26 PM, 17-Dec-2025

हलवारा में कांग्रेस जीती

हलवारा ब्लाॅक समिति चुनाव में कांग्रेस जीत गई है।
12:58 PM, 17-Dec-2025

जगरांव में आम आदमी पार्टी का खाता खुला

जगरांव में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। ब्लॉक समिति में परमिंदर सिंह हठूर 191 वोट से जीत गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:21 PM, 17-Dec-2025

पठानकोट में कांग्रेस और आप में कांटे की टक्कर

पठानकोट में पहले चरण में हुई जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ जगह पर दोनों पार्टियों ने 5-5 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी पार्टी तीसरे नंबर पर चल रही है। बसपा और आजाद पार्टी का अभी तक खाता ही नहीं खुला है।
12:15 PM, 17-Dec-2025

मोगा के चोटियों कला से कांग्रेस की पवनदीप कौर जीती

मोगा में पंचायत  समिति चुनाव में कांग्रेस की पवनदीप कौर ने चोटियों कला से 157 वोट से जीत हासिल की।
12:12 PM, 17-Dec-2025

फिरोजपुर के बजीदपुर में गैंगस्टर से समाजसेवी बने सेखों की पत्नी आगे 

फिरोजपुर के ऐतिहासिक गांव बजीदपुर से जिला परिषद के चुनाव लड़ रही गैंगस्टर से समाजसेवी बने गुरप्रीत सिंह सेखों की पत्नी ने कहा कि उन्हें लोगों ने वोटें डाली हैं। वह लीड कर रही है। शाम तक जिला प्रशासन घोषणा कर देगा। अब हम घर जा रहें हैं।
11:22 AM, 17-Dec-2025

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 2 रिहाना जट्टां से आप को जीत

फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 2 रिहाना जट्टां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देस राज ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अमरजीत कुमार को 15 वोटों से हराया। देस राज को कुल 717 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस के अमरजीत कुमार को 702 वोट मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बलविंदर राम को 489, भाजपा के केवल कृष्ण को मात्र 53 वोट से संतोष करना पड़ा। 5 वोट नोटा को पड़े जबकि 43 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2009 वोट डाले गए थे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed