फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab By Election Voting: चार सीटों पर 63% मतदान, गिद्दड़बाहा में रिकॉर्ड वोटिंग, चब्बेवाल में सबसे कम

Wed, 20 Nov 2024 09:01 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Nov 2024 09:01 PM IST
खास बातें

Punjab Lok Sabha Bye-Election 2024 Voting News in Hindi: पंजाब की चार विधानसभा सीटों गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल, बरनाला और डेरा बाबा नानक में आज उपचुनाव है। मतदान शुरू हो गया है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

विज्ञापन
Punjab bye Election 2024 Live Voting Percentage Four Assembly Seat Dera Baba Nanak and Chabbewal News in Hindi
डेरा बाबा नानक में लगी मतदाताओं की लाइन - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

05:38 PM, 20-Nov-2024

गिद्दड़बाहा हलके में 78.01 प्रतिशत मतदान

पंजाब की चारों सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 59.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा गिद्दड़बाहा हलके में 78.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं। बरनाला हलके में 52.6 मतदान हुआ है। डेरा बाबा नानक में 59.8 और चब्बेवाल में 48.01 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।  
03:27 PM, 20-Nov-2024

बरनाला सीट पर अभी तक सबसे कम वोटिंग

पंजाब की चारों सीटों पर दोपहर तीन बजे तक 49.61 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा मतदान गिद्दड़बाहा सीट पर हुआ है। यहां दोपहर तीन बजे तक 65.08 फीसदी मतदान हुआ है। डेरा बाबा नानक सीट पर 52.3 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, चब्बेवाल सीट पर 40.25 फीसदी मतदान हुआ है। डेरा बाबा नानक के मुकाबले चब्बेवाल सीट पर 12 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। वहीं चारों सीटों के मुकाबले बरनाला सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है। बरनाला सीट पर दोपहर 3 बजे तक 40 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि अभी भी मतदाता वोट डालने के लिए पोलिंग बूथों के बाहर लाइनों में खड़े हुए हैं। मतदान प्रक्रिया शाम छह बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
02:31 PM, 20-Nov-2024

डेरा बाबा नानक से आप उम्मीदवार गुरदीप रंधावा ने किया मतदान

डेरा बाबा नानक से आप के उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा ने अपना वोट डाला।

01:46 PM, 20-Nov-2024

एक ही टेंट के नीचे सब पार्टियों के बूथ

बरनाला के गांव करमगढ़ में एक ही टेंट के नीचे भाजपा, कांग्रेस, आजाद उम्मीदवार गुरदीप बाठ और अकाली दल अमृतसर ने बूथ लगाए।

01:31 PM, 20-Nov-2024

एक बजे तक 36.46 फीसदी मतदान

दोपहर एक बजे तक चारों विधानसभा सीटों पर 36.46 फीसदी मतदान हुआ है। गिद्दड़बाहा में 50.9, चब्बेवाल में 27.95, बरनाला में 28.1 और डेरा बाबा नानक में 39.4 फीसदी मतदान हुआ है। 
01:15 PM, 20-Nov-2024

पहले डाला वोट फिर ले गया बरात 

विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक में उपचुनाव के दौरान गांव नानू हारनी के रहने वाले विदेश से लाैटे जर्मन जीत सिंह बुधवार को बूथ पर वोट डालने के बाद बरात लेकर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
12:56 PM, 20-Nov-2024

गिद्दड़बाहा में आमने-सामने आए अमृता वड़िंग और डिंपी ढिल्लों

गिद्दड़बाहा हलके के गांव छत्तेआणा स्थित गुरुद्वारा गुप्तसर साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग और आप प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों आमने-सामने आ गए। इस दौरान अमृता वड़िंग ने डिंपी ढिल्लों को हाथ जोड़कर सतश्री अकाल बुलाई तो डिंपी ढिल्लों ने भी उन्हें इसका जवाब सतश्री अकाल के साथ दिया और अमृता वड़िंग का हाल-चाल पूछा। इस मौके अमृता वड़िंग ने कहा कि हलके के लोगों में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

12:45 PM, 20-Nov-2024

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने किया मतदान

डेरा बाबा नानक में सांसद सुखजिंदर रंधावा ने मतदान किया।

12:18 PM, 20-Nov-2024

गिद्दड़बाहा के आप प्रत्याशी बोले-मैं अकेला उम्मीदवार, बाकी सब बाहरी

गिद्दड़बाहा निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों ने कहा कि मुझे लग रहा है कि मैं अकेला ही उम्मीदवार हूं। बाकी सारे उम्मीदवार बाहर के हैं, किसी की भी वोट इस हलके में नहीं है। गिद्दड़बाहा कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वड़िंग और भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल अपने लिए हलके में वोट नहीं कर पाए, क्योंकि इन दोनों प्रत्याशियों की वोट गिद्दड़बाहा हलके में नहीं है। अमृता वड़िंग मुक्तसर निवासी है और मनप्रीत बादल की वोट गांव बादल में है। 
 
11:54 AM, 20-Nov-2024

सीएम ने की अपील-वोट जरूर दें

सीएम भगवंत मान ने वोटर्स से अपील की है-जिन चार हलकों में आज उपचुनाव हो रहे हैं, मेरी उन हलकों के समझदार वोटरों से अपील है कि बाबा साहिब और शहीदों के सपनों के पंजाब को ध्यान में रखते हुए अपनी वोट के अधिकार का ज़रूर इस्तेमाल करें। वोट चाहे जिसको मर्जी दें, पर अपनी मर्जी से ही दें। पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए आप अपना बनता फर्ज निभाएं। आज के दिन को छुट्टी वाला दिन न समझें, वोट देने जरूर जाएं।  
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed