फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 1 दिसम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 1 December 2024

लाइव अपडेट

10:46 PM, 01-Dec-2024

Omkareshwar: अमावस्या पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, कई को नहीं हुए दर्शन, सोमवार को सीएम मोहन यादव करेंगे परिक्रमा

Khandwa: On Amavasya, 70 thousand devotees came to Omkareshwar and took the benefit of virtue
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में रविवार को अमावस्या और छुट्टी के चलते करीब 70 हजार भक्तों ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। भक्तों ने ओंकार पर्वत की परिक्रमा, प्राचीन मंदिरों के दर्शन और नर्मदा-कावेरी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। और पढ़ें
10:36 PM, 01-Dec-2024

Jabalpur News: निर्माणाधीन मंदिर की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, दो गंभीर घायल

Jabalpur News: Two workers died due to collapse of the wall of a temple under construction
मध्य प्रदेश के तिलवारा घाट स्थित निर्माणाधीन दयोदय मंदिर में गुम्बद निर्माण के दौरान दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से दो मजदूरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:29 PM, 01-Dec-2024

Burhanpur: कॉलोनी में कबर बिज्जू से परेशान लोगों ने लगाया पिंजरा, पकड़कर वन अमले को सौंपा

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत एक रहवासी कॉलोनी में दुर्लभ वन्य प्राणी कबर बिज्जू को दो दिनों की मशक्कत के बाद स्थानीय निवासियों ने पिंजरे में फंसाकर पकड़ा। यह प्राणी पिछले दो महीनों से क्षेत्र में दिख रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल था। और पढ़ें
10:17 PM, 01-Dec-2024

Ashoknagar News: सिंधिया ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का अनावरण, नेहरू डिग्री कॉलेज में हुई स्थापित

मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के नेहरू डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को किया। उन्होंने विवेकानंद जी के विचारों और प्रेरणादायक किस्सों को साझा करते हुए युवाओं को आध्यात्मिक और आर्थिक प्रगति का संदेश दिया। और पढ़ें
09:41 PM, 01-Dec-2024

Mandsaur News: घर से प्रेमी के साथ भागी युवती, नाराज परिजनों ने मृत मानकर कराया मृत्युभोज

Mandsaur: In Mandsaur, family organized a funeral feast for their daughter after she married for love
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में एक युवती द्वारा प्रेम विवाह करने पर परिजनों ने उसे मृत घोषित कर तेरहवीं की रस्में अदा की। शक्करखेड़ी गांव की भगवती पाटीदार ने 25 नवंबर को अपने प्रेमी दीपक पाटीदार के साथ घर छोड़कर विवाह किया था। और पढ़ें
09:23 PM, 01-Dec-2024

Jabalpur News: खून से लथपथ मिला लापता युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News: The body of the missing youth was found soaked in blood
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के चंदन कॉलोनी में 55 वर्षीय केसरी सेन की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का खून से लथपथ शव रविवार सुबह शुक्ला के घर के सामने मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:33 PM, 01-Dec-2024

Chhatarpur: छतरपुर में छात्रा की हत्या का आरोपी को गिरफ्तार, अवैध हथियार भी जब्त

Chhatarpur: Accused of murder of student arrested in Chhatarpur
आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन यादव के खिलाफ हत्या और आयुध अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  और पढ़ें
08:29 PM, 01-Dec-2024

Bhopal: मध्य प्रदेश में शुरू हुई कड़ाके की ठंड, 12 जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज, राजगढ़ रहा सबसे ठंडा

Bhopal: Severe cold has started in Madhya Pradesh, mercury of 12 districts recorded below 10 degrees, Rajgarh
मध्य प्रदेश में  शनिवार रविवार रात को प्रदेश के 12 जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे तक लुढ़क गया वहीं, राजगढ़ प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। और पढ़ें
08:29 PM, 01-Dec-2024

Chhatarpur: जेल से छूटे व्यक्ति ने वृद्ध दुकानदार पर चढ़ाई कार, गुटखा उधार नहीं दिया तो पूरे परिवार को पीटा

Chhatarpur: A person released from jail attacked an old shopkeeper
बड़ामलहरा में एक आदतन अपराधी मंजू पटैरिया ने बीती शाम उधारी गुटखा मांगने को लेकर वृद्ध दुकानदार रामकृपाल अग्रवाल और उनके परिवार के साथ मारपीट की। उधारी से मना करने पर आरोपी ने रामकृपाल के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे उनका पैर टूट गया। और पढ़ें
08:16 PM, 01-Dec-2024

Indore: 85 वर्षीय वाघ ने परीक्षा में रहे प्रथम, मराठी अकादमी ने किया सम्मान

परीक्षा में प्रथम रहे वाघ ने बताया इस स्पर्धा में 200 पेंजों की किताब दी गई थी, जो मराठी भाषा में थी। उस किताब में से 100 प्रश्न स्पर्धा में दिए गए  थे। किताब को मैने अच्छी तरह पढ़ा था। इस कारण मैंने ज्यादा से ज्यादा सवालों के सही जवाब दिए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed