{"_id":"674c7aa108a0e035ce07435d","slug":"chhatarpur-accused-of-murder-of-student-arrested-in-chhatarpur-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhatarpur: छतरपुर में छात्रा की हत्या का आरोपी को गिरफ्तार, अवैध हथियार भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhatarpur: छतरपुर में छात्रा की हत्या का आरोपी को गिरफ्तार, अवैध हथियार भी जब्त
Sun, 01 Dec 2024 08:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Dec 2024 08:33 PM IST
सार
आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन यादव के खिलाफ हत्या और आयुध अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक मकान में छात्रा की हत्या का मामला सामने आया, जहां आरोपी ने अवैध हथियार कट्टे से गोली मारकर छात्रा की जान ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एफएसएल, फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने महोबा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सचिन यादव के खिलाफ हत्या और आयुध अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा घटना स्थल का सुपरविजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा और पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक और तकनीकि साक्ष्य एकत्र किए गए।
विज्ञापन
एकत्रित साक्ष्य, साक्षियों के कथन के आधार पर मकान के एक कमरे में रहने वाले आरोपी द्वारा कट्टे से छात्रा की हत्या करना पाया गया। थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की हत्या व आयुध अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से छतरपुर जिले एवं आसपास के क्षेत्र में फरार आरोपी के संबंध में सूचित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा हत्या कर फरार आरोपी सचिन यादव पिता रणवीर यादव उम्र 24 वर्ष वार्ड नंबर 1 हरपालपुर नगर को महोबा जिला से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। विधिवत कार्यवाही की जा रही है, विवेचना जारी है।
विज्ञापन
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, थाना प्रभारी हरपालपुर पुष्पक शर्मा, फिंगरप्रिंट प्रभारी उपनिरीक्षक अनुज बौद्ध, साइबर सेल प्रभारी किशोर पटेल, महिला पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक ओशो गुप्ता, प्रधान आरक्षक बुद्ध सिंह, एफएसएल से प्रधान आरक्षक मलखान सिंह, आबिद, आरक्षक अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, रंधौर यादव, भूप सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, साइबर से धर्मराज, विजय, महिला आरक्षक उपासना यादव, प्रियंका पुलिस कंट्रोल रूम, एफएसएल, साइबर एवं डॉग स्क्वायड टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
