{"_id":"674c866a398d126815075db2","slug":"jabalpur-news-the-body-of-the-missing-youth-was-found-soaked-in-blood-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: खून से लथपथ मिला लापता युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: खून से लथपथ मिला लापता युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर की गई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 01 Dec 2024 09:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Dec 2024 09:23 PM IST
सार
संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के चंदन कॉलोनी में 55 वर्षीय केसरी सेन की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक का खून से लथपथ शव रविवार सुबह शुक्ला के घर के सामने मिला।
विज्ञापन
लापता युवक का मिल शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संजीवनी नगर थाना अंतर्गत चंदन कालोनी में लापता युवक के सिर में पत्थर पटकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गोरखपुर सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि रवि सेन ने सूचना दी की उसके जीजा केसरी सेन पिता खलवल सेन 55 वर्ष निवासी चंदन कॉलोनी गंगानगर जो शनिवार शाम को घर से गए थे और लौटे नहीं। उनका शव शुक्ला के घर के सामने पड़ा है।
विज्ञापन
शूकरों ने नोंचा शव
रात में चेहरा शूकरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया था। शव के पास कंक्रीट के दो टुकड़े पड़े हुए मिले। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
किराए के मकान में रहता था मृतक
मृतक तीन माह से चंदन कॉलोनी में किरए के मकान में पत्नी के साथ रहता था। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शव मिलने की सूचना पर पत्नी भी पहुंच गई, जिसने पति को देखा तो फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
