Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Summons issued against Saint Sudhasagar Maharaj in connection with remarks made about lawyers

इंदौर: वकीलों पर की गई टिप्पणी के मामले में संत सुधासागर महाराज के खिलाफ समन जारी

Fri, 13 Nov 2026 08:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Fri, 13 Nov 2026 08:34 PM IST
सार

इंदौर में चातुर्मास कर रहे जैन संत सुधासागर महाराज की वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है। वकीलों की ओर से दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संत के खिलाफ समन जारी किया है।

विज्ञापन
Indore: Summons issued against Saint Sudhasagar Maharaj in connection with remarks made about lawyers
सुधासागर महाराज - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

इंदौर में चातुर्मास कर रहे जैन संत सुधासागर महाराज द्वारा वकीलों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कोर्ट ने संत के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें 4 दिसंबर को कोर्ट में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
 

संत इंदौर के दलालबाग में रुके हुए थे और रोज प्रवचन भी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने वकीलों को लेकर कहा कि- वकील सुलह नहीं, झगड़ा करवाते हैं। जब इसकी जानकारी कुछ वकीलों को मिली तो उन्होंने इसके सबूत एकत्र किए और जिला कोर्ट में परिवाद दायर किया।

विज्ञापन



परिवाद में आरोप लगाया गया कि संत की टिप्पणी से वकीलों की भावनाएं आहत हुई हैं। कोर्ट ने परिवाद पर संज्ञान लिया और सुनवाई के बाद संत सुधासागर महाराज के खिलाफ समन जारी किया है। उन्हें 4 दिसंबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। उन्हें अपना पक्ष रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कौन हैं सुधासागर महाराज

सुधासागर महाराज मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक गांव से हैं। वे ब्रह्मचारी रहे और 1983 में उन्होंने मुनि दीक्षा ली। उनकी गिनती जैन समाज के बड़े संतों में होती है। उन्होंने 100 से अधिक जैन तीर्थों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराया है। समाज को जोड़ने के लिए कई संस्थानों की स्थापना भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed