फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: A person released from jail attacked an old shopkeeper

Chhatarpur: जेल से छूटे व्यक्ति ने वृद्ध दुकानदार पर चढ़ाई कार, गुटखा उधार नहीं दिया तो पूरे परिवार को पीटा

Sun, 01 Dec 2024 08:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 01 Dec 2024 08:29 PM IST
सार

बड़ामलहरा में एक आदतन अपराधी मंजू पटैरिया ने बीती शाम उधारी गुटखा मांगने को लेकर वृद्ध दुकानदार रामकृपाल अग्रवाल और उनके परिवार के साथ मारपीट की। उधारी से मना करने पर आरोपी ने रामकृपाल के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे उनका पैर टूट गया।

विज्ञापन
Chhatarpur: A person released from jail attacked an old shopkeeper
घायलों को लेकरअस्पताल पहुंचा पीड़ित परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ामलहरा में बीती शाम करीब साढ़े 7 बजे जेल से छूटे एक आदतन अपराधी द्वारा एक वृद्ध दुकानदार के पुत्र से उधार गुटखा मांगा। ड़के ने उधारी करने से मना किया तो अपराधी ने पूरे परिवार के साथ मारपीट की। वृद्ध दुकानदार के ऊपर कार भी चढ़ा दी। मारपीट में वृद्ध दुकानदार सहित सहित उसकी पत्नी और दोनों पुत्र घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद से आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को फोन लगाकर धमकी दे रहा है, जिस कारण से पूरा परिवार दहशत में है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बड़ामलहरा निवासी 60 वर्षीय रामकृपाल अग्रवाल नगर के घुवारा तिराहा पर चाय-गुटखा की दुकान संचालित करता है। बीती शाम वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुकान पर था तभी हाल ही में जेल से बाहर आया नगर का आदतन अपराधी मंजू पटैरिया अपनी कार से उसकी दुकान पर पहुंचा और रामकृपाल के पुत्र रोहित अग्रवाल से उधार गुटखा मांगा। जब रोहित ने उधारी करने से मना किया तो मंजू पटैरिया नाराज होकर उसे पीटने लगा। इसके बाद जब रोहित को बचाने के लिए रामकृपाल, उसकी पत्नी अंजना और दूसरा पुत्र अनूप पहुंचा तो आरोपी ने उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन


आरोपी यहीं नहीं रुका मारपीट करने के बाद उसने रामकृपाल के ऊपर अपनी कार चढ़ा दी, जिससे उसका पैर टूट गया। मारपीट में रामकृपाल के हाथ-पैर और पत्नी अंजना का हाथ फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दोनों पुत्र रोहित और अनूप घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित अग्रवाल परिवार ने बड़ामलहरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से आरोपी मंजू पटैरिया द्वारा लगातार फोन लगाकर पीडि़त परिवार को धमकियां दी जा रही हैं। फिलहाल पीडि़त परिवार जिला अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed