Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Acharya Devvrat says Natural Farming Can Save 11.5 Lakh Crore Rupees rajasthan news

राजस्थान: 11.5 लाख करोड़ रुपये बचाने का बताया फॉर्मूला, आचार्य देवव्रत बोले- प्राकृतिक खेती अपनाएं किसान

Fri, 13 Nov 2026 08:38 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Fri, 13 Nov 2026 08:38 PM IST
सार

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अजमेर में ऋषि मेले के उद्घाटन समारोह में प्राकृतिक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद और स्वास्थ्य सेवाओं पर होने वाले खर्च को मिलाकर देश हर साल करीब 11.5 लाख करोड़ रुपये बचा सकता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, गौ-रक्षण, आधुनिक तकनीक और वैदिक शिक्षा पर भी अपने विचार रखे।

विज्ञापन
Acharya Devvrat says Natural Farming Can Save 11.5 Lakh Crore Rupees rajasthan news
आचार्य देवव्रत - फोटो : एएनआई

विस्तार

अत्यधिक यूरिया और कीटनाशकों के प्रयोग से धरती, हवा तथा पानी जहरीले हो रहे हैं। इसके कारण चार दशक पहले जिन बीमारियों की जानकारी तक नहीं थी, वे आज 20 वर्ष के युवाओं में दिल का दौरा और छोटे बच्चों में कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं के रूप में सामने आ रही हैं। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शुक्रवार को ऋषि उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय ऋषि मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान यह विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने संबोधन में देश के आर्थिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा देश प्रतिवर्ष करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का यूरिया और डीएपी विदेशों से आयात करता है। वहीं दूसरी ओर देश में स्वास्थ्य सेवाओं के ऊपर 8 से 9 लाख करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है। यदि किसान रासायनिक खाद छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाते हैं, तो इन दोनों मदों पर होने वाला लगभग 11.5 लाख करोड़ रुपये का विशाल खर्च बच सकता है और इस धन का उपयोग देश के विकास कार्यों में किया जा सकता है।
विज्ञापन


नशे के बढ़ते प्रसार पर जताई चिंता
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने युवाओं में बढ़ती नशे की लत को समाज के लिए एक अत्यंत गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के पश्चात अब हरियाणा सहित कई अन्य राज्यों में भी नशे का जहर तेजी से फैल रहा है और गांव-गांव इसकी चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो रहे हैं। युवा पीढ़ी को इस विनाशकारी लत से बचाना वर्तमान समय में संपूर्ण समाज का सबसे बड़ा अभियान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक जागरूकता और तकनीक का समन्वय
राज्यपाल ने आधुनिक युग में तकनीकी प्रगति और सामाजिक उत्तरदायित्व के संतुलन पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया और नई तकनीक का प्रभाव व्यापक हो चुका है, जिससे समाज के सामने उपस्थित चुनौतियां बीते समय की तुलना में अत्यधिक गंभीर हो गई हैं। यदि समाज आधुनिक तकनीक को समझकर वैदिक और सामाजिक विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में असमर्थ रहता है, तो हम इस दौर में अत्यंत पीछे छूट जाएंगे।

उन्होंने केवल गौ-रक्षण के नारे लगाने के बजाय व्यावहारिक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मात्र गौ माता की जय बोलने भर से समस्या हल नहीं होगी, बल्कि देशवासियों को अपनी देसी नस्ल की गायों का पालन-पोषण भी करना होगा। उन्होंने आधुनिक विज्ञान क सॉर्टेड सीमन तकनीक का उल्लेख करते हुए बताया कि इस तकनीक से लगभग 90 प्रतिशत बछिया ही पैदा होती हैं। इस वैज्ञानिक उपाय को अपनाकर सड़कों पर घूमते आवारा पशुओं की विकट समस्या का स्थायी समाधान खोजा जा सकता है।

वैदिक संस्कृति और ऐतिहासिक योगदान का स्मरण
महर्षि दयानंद के शिष्य स्वामी श्रद्धानंद के ऐतिहासिक कार्यों को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि जलियांवाला बाग हत्याकांड के पश्चात ब्रिटिश सरकार ने चारों ओर भय का अत्यंत भयानक वातावरण निर्मित कर दिया था। उस विकट परिस्थिति में तत्कालीन बड़े कांग्रेस नेता भी भयभीत हो गए थे और अंग्रेजों के विरुद्ध प्रतिकार करने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। उस संकट के समय स्वामी श्रद्धानंद ने निर्भीकता से आगे आकर आयोजन की अध्यक्षता संभाली और ब्रिटिश हुकूमत को सीधे चुनौती प्रदान की।


वैदिक संस्कारों और आधुनिक ज्ञान के मेल का उदाहरण देते हुए उन्होंने गुरुकुल कुरुक्षेत्र का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस गुरुकुल में लगभग 5 हजार बच्चे वैदिक मर्यादाओं के साथ-साथ आधुनिक विज्ञान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस संस्थान के 125 से अधिक युवाओं ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद प्राप्त किया है, जबकि 147 विद्यार्थियों का चयन आईआईटी और नीट जैसी प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परीक्षाओं में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed