फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 23 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 23 September 2024

लाइव अपडेट

11:05 PM, 23-Sep-2024

Anuppur News: रेस्टोरेंट संचालक को जान से मारने का प्रयास, दो नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

Attempt to kill restaurant operator
भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा में मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने का प्रयास किया। जब वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हुई तो मौके से भाग निकले इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। और पढ़ें
10:52 PM, 23-Sep-2024

Khandwa: तीर्थनगरी में बिजली की चमक और गरज के साथ जमकर बरसे बदरा, फिर से खुले ओम्कारेश्वर डैम के पांच गेट

Heavy rains accompanied by lightning and thunder in pilgrimage town, 5 gates of Omkareshwar Dam opened again
नर्मदा के उपरी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश के चलते ओंकारेश्वर बांध के पांच गेटों को एक बार फिर से खोला गया है । हालांकि इसके पहले निचली बस्ती के लोगो को सायरन एवं उद्घोषणा के जरिये प्रशासन ने सचेत किया है, बांध का बेकवाटर 195 मीटर पर है । और पढ़ें
विज्ञापन
10:46 PM, 23-Sep-2024

Jabalpur News: मानव तस्करी के आरोप में डॉ. लाल को राहत, हाईकोर्ट ने खारिज की एफआईआर

Relief to Dr Lal on charges of human trafficking
मानव तस्करी एक्ट में डॉ अजय लाल के खिलाफ दर्ज एफआईआर हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि डेढ दशक पूर्व का इतिहास कुरेदना ना सिर्फ विधि-विरूद्ध है बल्कि उक्त बालकों के अधिकारों का हनन भी है। कोर्ट ने अभिनिर्धारित किया है कि उक्त संस्थान द्वारा दत्तक ग्रहण में दिए गए दोनों बालकों के संदर्भ में जो आरोप एफआईआर में लगाए गए हैं, वे निराधार हैं। और पढ़ें
10:24 PM, 23-Sep-2024

Guna: राजस्थान के इसाई दंपती करा रहे थे धर्म परिवर्तन, धर्म प्रचारकों सहित पांच के खिलाफ एफआईआर

मध्य प्रदेश के गुना जिले में दंपतियों के द्वारा हिंदू धर्म के sc/ST वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोगो को धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। और पढ़ें
10:14 PM, 23-Sep-2024

Jabalpur News: पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी, पैसों के कारण अपने वतन नहीं जा पा रही वृद्धा को मदद कर भेजा घर

Old woman made it possible to return to her homeland
आपने पुलिस पर सख्ती के आरोप लगते कई बार सुने होंगे, पर यहां पुलिस का एक अलग रूप देखा गया। पुलिस ने एक वृद्धा की मदद कर उसे अपने वतन भेजा है। आर्थिक तंगी से परेशान महिला अमेरिका नहीं जा पा रही थी, पुलिस ने मदद की।  और पढ़ें
10:07 PM, 23-Sep-2024

Jabalpur: 87 वर्षीय वृद्ध सेवानिवृत्त कर्मचारी को हाईकोर्ट से राहत, मिलेगा 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ

Benefit of 20 percent additional pension to be provided with entry at the age of 80
याचिकाकर्ता डॉ लक्ष्मीचंद जैन की तरफ से दायर याचिका में कहा गया था कि वह शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ थे। वह 30 जून 1998 को सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार 80 से 85 वर्ष के आयु के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने का प्रावधान है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:00 PM, 23-Sep-2024

Khandwa: गोबर से फिसलकर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से खचाखच भरी बस, चार की दर्दनाक मौत; कई घायल

A bus full of passengers slipped on a dung cake and fell into a deep ditch
MP: महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे दो बड़े राज्यों के बीच चलने वाली एक यात्री बस सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर पड़ी। हादसे के समय बस अमरावती से चलकर खंडवा की ओर आ रही थी। और पढ़ें
09:55 PM, 23-Sep-2024

MP News: केंद्रीय मंत्री ने बना दिए थे 200 से ज्यादा सांसद प्रतिनिधि, आखिर क्या वजह है कि अब सभी को हटाया

MP News: Union Minister Virendra Khatik had made more than 200 MPs representatives, now removed all of them
टीकमगढ़ लोकसभा से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर जिले में नियुक्त किए गए सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है और तीनों जिलों के कलेक्टर को पत्र लिखा है। चौंकाने वाली बात ये है कि खटीक ने लोकसभा क्षेत्र में 200 से ज्यादा प्रतिनिधि बना दिए थे।  और पढ़ें
09:04 PM, 23-Sep-2024

MP News: झारखंड में सीएम डॉ.यादव बोले-हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है, इस षड्यंत्र को समाप्त करें

MP News: CM Dr. Yadav in Jharkhand said - Hindu population is decreasing rapidly, end this conspiracy.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है। जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है। कांग्रेस के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे है वह बहुत खतरनाक हैं।  और पढ़ें
09:04 PM, 23-Sep-2024

Shivpuri: भाजपा विधायक देवेंद्र जैन के साथ धोखाधड़ी, पांच लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

विधायक देवेंद्र जैन की फर्म के साथ लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed