फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Panna Heavy Rainfall Causes Flood-Like Situation SDRF On Alert Schools Closed For two Days

पन्ना में झमाझम बारिश से हाहाकार: मार्ग बंद, अलर्ट पर एसडीआरएफ; नर्सरी से 12वीं तक दो दिनों का अवकाश घोषित

Wed, 02 Sep 2026 02:56 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Wed, 02 Sep 2026 02:56 PM IST
सार

पन्ना जिले में लगातार बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और कई रास्ते अवरुद्ध हैं। जिले में अब तक औसत 868.2 मिमी यानी 34.2 इंच बारिश दर्ज हुई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 2 और 3 सितंबर को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, SDRF की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

विज्ञापन
Panna Heavy Rainfall Causes Flood-Like Situation SDRF On Alert Schools Closed For two Days
पन्ना जिले में लगातार बारिश के आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पन्ना जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। अतिवृष्टि के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आवागमन के रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

अभी तक 34.2 इंच वर्षा दर्ज
भू-संसाधन प्रबंधन (कार्यालय कलेक्टर) द्वारा आज बुधवार, 2 सितंबर 2026 तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक औसत 868.2 मिमी (34.2 इंच) वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो सामान्य वर्षा का 73.8 प्रतिशत है। अजयगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक 1344.8 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि पन्ना में 941.5 मिमी, पवई में 873.1 मिमी और अमानगंज में 845.2 मिमी वर्षा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्टर ने दो दिन का अवकाश किया घोषित
मार्ग अवरुद्ध होने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों (नर्सरी से 12वीं तक) में 2 सितंबर और 3 सितंबर 2026, यानी दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों को उफनते नदी-नालों से दूर रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

 
विज्ञापन

अलर्ट मोड पर एसडीआरएफ
अत्यधिक बारिश होने के चलते पन्ना कलेक्टर ने स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। नर्सरी से लेकर 12वीं तक के सभी विद्यालयों में बच्चों का अवकाश रहेगा। वहीं, अत्यधिक बारिश के चलते कलेक्टर ने एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से बारिश की स्थिति पर निगरानी रखे हुए है। प्रशासन ने अपील की है कि अगर कहीं भी जलभराव होता है तो तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed