फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: झारखंड में सीएम डॉ.यादव बोले-हिंदुओं की आबादी तेजी से घट रही है, इस षड्यंत्र को समाप्त करें

Mon, 23 Sep 2024 09:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 23 Sep 2024 09:04 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड में परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है। जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है। कांग्रेस के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे है वह बहुत खतरनाक हैं। 

विज्ञापन
MP News: CM Dr. Yadav in Jharkhand said - Hindu population is decreasing rapidly, end this conspiracy.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सोमवार को गिरीडीह जिले की गाण्डेय और हजारीबाग जिले की बरकट्टा विधानसभा में परिवर्तन सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में दिन-प्रतिदिन हिंदुओं की आबादी तेजी से घटती जा रही है, यह हम सबके लिए गंभीर संकेत हैं। मैं आदिवासी अंचल में खड़ा होकर पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि 2011 की जनगणना के आंकड़े देख लीजिए, लगातार हमारी आबादी घटती जा रही है, जबकि अन्य समुदायों की आबादी बढ़ रही है। कांग्रेस के षड्यंत्रों के बाद, अब झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री जिस रास्ते पर जा रहे हैं, वह बहुत खतरनाक है। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सपना देखा था कि यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक संपदा के कारण भारत का सबसे समृद्ध राज्य बनेगा, लेकिन दुर्भाग्यवश, यह राज्य बेईमानों के हाथों में चला गया और आज झारखंड का नाम सबसे खराब राज्यों में लिया जाता है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदलकर डबल इंजन की सरकार बनाई जाए। 


सीएम ने कहा कि आपके वोट से सोरेन परिवार सत्ता में आया और जनता व प्रदेश का विकास करने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी, परिवार भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए और अपना विकास करने लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री रहते किए गए भ्रष्टाचार के कारण हेमंत सोरेन जेल गए, जेल से छूटते ही दोबारा मुख्यमंत्री बन गए। झारखंड की भोली-भाली जनता जिस पार्टी से प्रदेश के विकास की उम्मीद लगाए बैठी है, वह प्रदेश को लूटने और भ्रष्टाचार में व्यस्त है। झारखंड की जनता रोजी-रोटी के लिए संघर्ष कर रही है।  
 
 
MP News: CM Dr. Yadav in Jharkhand said - Hindu population is decreasing rapidly, end this conspiracy.
झारखंड में सीएम मोहन यादव और अन्य भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
झारखंड पिछड़ता जा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने झारखंड को समृद्ध बनाने का सपना देखा था। इस क्षेत्र को समृद्ध बनाने के लिए राज्य का गठन किया गया था, लेकिन मौजूदा राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। अब समय आ गया है कि इस सरकार को बदला जाए। सरकार आपके वोट से ही बदलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से विकास का वादा करके सत्ता में आने वाले सोरेन परिवार ने जनता की सुध नहीं ली। विरोधी दल के नेताओं ने अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाया और झूठ बोलकर वोट ले लिए। 

 
MP News: CM Dr. Yadav in Jharkhand said - Hindu population is decreasing rapidly, end this conspiracy.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
भाजपा आदिवासियों के विकास के लिए कर रही काम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 55 सालों तक केंद्र में सरकार चलाई, लेकिन कभी आदिवासियों का भला नहीं किया। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय बनाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा ने जनजातीय समाज की बहन द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। यह हमारी पार्टी का आदिवासी समाज के प्रति समर्पण को दिखाता है। भाजपा सरकार आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय गौरव दिवस बनाकर आदिवासी समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती  है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed