फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   Shivpuri: Fraud with BJP MLA Devendra Jain, police registered case against five people

Shivpuri: भाजपा विधायक देवेंद्र जैन के साथ धोखाधड़ी, पांच लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Mon, 23 Sep 2024 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2024 09:04 PM IST
सार

विधायक देवेंद्र जैन की फर्म के साथ लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Shivpuri: Fraud with BJP MLA Devendra Jain, police registered case against five people
फ्रॉड केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवपुरी से भाजपा विधायक देवेंद्र जैन की तेन्दू पत्ता फर्म के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश की तेन्दू पत्ता खरीदने वाली दो फर्मों ने विधायक की फर्म से 15 लाख 45 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। विधायक के मुनीम की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम केदार शर्मा के मुताबिक पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रहने वाले सुकीर्ती और शानू कपाड़िया ने 12 लाख 83 हजार 250 रुपए के 350 तेन्दू पत्ता बैग खरीदे थे। इसके अतिरिक्त दो लाख 50 हजार रुपए नगद उधार लिए थे। बाद में दोनों ने फर्म को 7 लाख 16 हजार 745 रुपए वापस कर दिए थे, लेकिन बाकी 8 लाख 16 हजार 765 रुपए फर्म को वापस नहीं लौटाए। इसी प्रकार आजादनगर सदर प्रतापगढ़ की वानिया ट्रेडर्स की फर्म के नाम से सलीम खान, कलीम खान और तनवीर ने 19 लाख 78 हजार 897 रुपए के तेन्दू पत्ता के 380 बैग खरीदे थे। बाद में तीनों ने 12 लाख 50 हजार रुपए फर्म के खाते में जमा कर दिए, लेकिन 7 लाख 28 हजार 897 रुपए नहीं लोटाए।
विज्ञापन


तेन्दू पत्ता खरीदने वाले पांचों व्यापारियों ने कुल 15 लाख 45 हजार रुपए नहीं लौटाए। बता दें कि विधायक देवेंद्र जैन के मुनीम केदार शर्मा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने एक एफआईआर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद रहने वाले सुकीर्ती और शानू कपाड़िया के खिलाफ दर्ज की है। वहीं दूसरी एफआईआर सलीम खान, कलीम खान और तनवीर के नाम दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed