{"_id":"66f1765654d36bb3620d4caa","slug":"attempt-to-kill-restaurant-operator-anuppur-news-c-1-1-noi1222-2138739-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anuppur News: रेस्टोरेंट संचालक को जान से मारने का प्रयास, दो नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anuppur News: रेस्टोरेंट संचालक को जान से मारने का प्रयास, दो नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग
Mon, 23 Sep 2024 11:05 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
Published by: अनूपपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:05 PM IST
सार
भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा में मोटरसाइकिल में सवार दो अज्ञात युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को गोली मारने का प्रयास किया। जब वह अपने इस प्रयास में सफल नहीं हुई तो मौके से भाग निकले इसके बाद रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अनूपपुर जिले के कोयलांचल क्षेत्र के भालूमाडा थाना अंतर्गत बदरा आईटीआई के पास रेस्टोरेंट संचालक शिवांश सिंह के ऊपर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोलियां चला दीं। इसकी शिकायत थाना में की गई है। पुलिस ने रात में ही घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की।
घटना के बारे में बताया जाता है कि एनएच 43 रेस्टोरेंट के संचालक शिवांस सिंह अपने होटल से गोडारू नदी तिराहे जायसवाल की दुकान तक जा रहे थे, जहां रास्ते में आईटीआई कॉलेज के पास गाड़ी रोककर बाथरूम करने उतरे। इस दौरान मोटरसाइकिल में सवार दो बदमाश जिनमें से एक ने हेलमेट पहना हुआ था वह दूसरे ने मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था, चलती गाड़ी से फायर करते हुए भाग गए। पुलिस घटनास्थल सहित आसपास लगे कैमरों की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार बना हुआ था।
पंप के सामने सजता है जुआ
फरियादी शिवांश सिंह ने बताया कि पंप के सामने गौशाला के समीप आए दिन नामचीन बदमाशों द्वारा जुआ फड़ का संचालन किया जाता रहा है। इस कारण होटल के आसपास भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बना रहता है। थाना प्रभारी भालूमाड़ा राकेश उईके ने कहा कि घटनास्थल का स्वयं निरीक्षण किया गया है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।