फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jabalpur News ›   Old woman made it possible to return to her homeland

Jabalpur News: पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी, पैसों के कारण अपने वतन नहीं जा पा रही वृद्धा को मदद कर भेजा घर

Mon, 23 Sep 2024 10:14 PM IST
जबलपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: जबलपुर ब्यूरो Updated Mon, 23 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

आपने पुलिस पर सख्ती के आरोप लगते कई बार सुने होंगे, पर यहां पुलिस का एक अलग रूप देखा गया। पुलिस ने एक वृद्धा की मदद कर उसे अपने वतन भेजा है। आर्थिक तंगी से परेशान महिला अमेरिका नहीं जा पा रही थी, पुलिस ने मदद की। 

विज्ञापन
Old woman made it possible to return to her homeland
USA woman

विस्तार

अमेरिका के न्यू जर्सी में रहने वाली 65 वर्षीय महिला के लिए आर्थिक तंगी वतन वापसी के लिए रोडा बनी हुई थी। उनके टूरिस्ट वीजा की अवधि भी समाप्त हो गई थी। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने सराहनीय प्रयास से वृद्ध महिला की वतन वापसी संभव हो सकी।
विज्ञापन


बरगी सीएसपी सुनील नेमा के अनुसार न्यू जर्सी निवासी वेनेजा आनंदा  टूरिस्ट वीजा से साल 2019 में भारत आई थीं। भारत संस्कृति एवं आध्यात्मिक जानकारी प्राप्त कर वह देश के विभिन्न स्थानों में हीनिंग कैंप का आयोजन करती थीं। वे गत एक साल से बरगी क्षेत्र में किराये का मकान लेकर हीलिंग कैप का आयोजित करती थीं। आर्थिक तंगी के कारण वह अपने वतन वापस नहीं लौट पा रही थी। उनका टूरिस्ट वीजा भी जुलाई 2024 में समाप्त हो गया था। इस संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने नियमानुसार कार्यवाही कर विदेशी महिला की वतन वापसी व्यवस्था करने निर्देश जारी किए थे। अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर सभी आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूरी कर विदेशी महिला का एक्जिट परमिट तैयार कर फलाइट का टिकिट उपलब्ध करवाया गया। विदेशी महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से न्यू जर्सी के लिए रवाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed