फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubhanshu Shukla Live: शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप शुरू करेगी सरकार, सीएम योगी की घोषणा

Mon, 25 Aug 2025 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 25 Aug 2025 05:57 PM IST
खास बातें

अंतरिक्ष यात्रा से लौटे वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का लखनऊ के लोकभवन में अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की और उनके माता-पिता व परिजनों को सम्मानित किया। देखें, सभी अपडेट्स: 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak and Mayor reached airport to welcome astronaut Shubhanshu Shukla
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

05:53 AM, 25-Aug-2025

"शुभांशु के अनुभवों से सीखेगी हमारी युवा पीढ़ी"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि से देश का सम्मान बढ़ा है और अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की ताकत को दुनिया ने देखा है। उन्होंने घोषणा की कि यूपी सरकार शुभांशु शुक्ला के नाम पर स्कॉलरशिप योजना का शुभारंभ करेगी।

सीएम योगी ने कहा कि ये हमारे देश के लिए आज की ही सफलता नहीं है बल्कि उस विरासत का हिस्सा है जो कि हमारे जीन्स में पहले से ही मौजूद है। ये हमारे देश की अविश्वविसनीय प्रतिभा का प्रदर्शन है। शुभांशु का अनुभव हमारे देश के अंतरिक्ष के क्षेत्र से जुड़े अन्य मिशन में मदद करने वाला साबित होगा। उनके अनुभवों से हमारी नई पीढ़ी सीखेगी। 
05:48 AM, 25-Aug-2025

सीएम बोले- शुभांशु की यात्रा ने युवाओं के लिए अवसर खोले

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह फील्ड अभी तक हम लोगों के लिए अछूता था। जलवायु परिवर्तन से पूरी दुनिया जूझ रही है। कहीं बारिश तो कहीं सूखा है। फसलचक्र पर असर पड़ रहा है। आकाशीय बिजली से भी जनहानि होती है। इस दिशा में हम बेहतरीन प्रबंधन कर सकते हैं। यह अवसर ग्रुप कैप्टन शुभांशु के रूप में हमारे पास है। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम हमारे देश के युवाओं के लिए साइंस और टेक्नालॉजी में नये अवसर खोलेगा। 
विज्ञापन
05:45 AM, 25-Aug-2025

शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की... यह अद्भुत है

सीएम योगी ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रा के दौरान 18 दिनों में शुभांशु ने 300 से भी अधिक बार पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की है। ऐसे बहुत सारे लोग लखनऊ में रहते हैं जो कि अपने पूरे जीवन में पूरा लखनऊ भी नहीं घूम पाते हैं। शुभांशु ने पूरी पृथ्वी की परिक्रमा की। यह अद्भुत है।
05:43 AM, 25-Aug-2025

शुभांशु यूपी के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा तय की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चेयरमैन वी नारायणन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि शुभांशु यूपी के पहले नागरिक हैं जिन्होंने अंतरिक्ष तक की यात्रा तय की जो कि हमारे देश के लिए गर्व की बात है। सीएम योगी ने कहा कि शुभांशु के पिता यूपी सरकार के कर्मचारी रहे हैं। उनके संस्कारों के कारण ही शुभांशु ने यह उपलब्धि हासिल की है।
05:30 AM, 25-Aug-2025

इसरो के चेयरमैन बोले- अंतरिक्ष मिशन में भारत के योगदान पर हमें गर्व है

इसरो के चेयरमैन वी नारायणन - फोटो : amar ujala
इस मौके पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चेयरमैन वी नारायणन ने कहा कि हमारे देश में अभी तक ऐसा होता रहा है कि जब क्रिकेट मैच होता है तो पूरा देश एकजुट नजर आता है पर जब अंतरिक्ष मिशन लांच हुआ और अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा तो पूरा देश एकजुट नजर आया और इसका जश्न मनाया। शुभांशु इस मिशन का प्रमुख हिस्सा रहे। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि सिर्फ अंतरिक्ष के क्षेत्र में ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश आज आगे बढ़ रहा है। देश का सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ की भी प्रशंसा की और कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व के कारण आज हम यूपी के विकास की कहानियां पढ़ रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी तेजी से विकसित हो रहा है। हमें भारत के अंतरिक्ष मिशन में किए गए योगदान पर गर्व है। हमें हमारी शिक्षा व्यवस्था पर गर्व है।
05:20 AM, 25-Aug-2025

"यह हमारे देश के लिए स्वर्णिम समय है"

शुभांशु ने कहा कि हमने अंतरिक्ष में कई प्रयोग किए। ये हमारे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। अंतरिक्ष में रहना एक चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा। वहां गुरुत्वाकर्षण नहीं होता है इसलिए शरीर पर दबाव पड़ता है। मिशन को सफल बनाने के लिए हमारे साथ एक बड़ी टीम काम करती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में काम करने का स्वर्णिम समय है। आने वाले समय में हमारा देश कई और अंतरिक्ष और चंद्र मिशन में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 AM, 25-Aug-2025

मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं... मुझे इसका मतलब आज समझ में आया

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala
नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शुभांशु शुक्ला ने अपने अनुभव बांटते हुए कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज जब मैं लखनऊ पहुंचा तो खुले हाथों से मेरा स्वागत किया गया। मैंने पूरे दिन में करीब दो हजार सेल्फी ली। ये कहा जाता है कि मुस्कुराइये कि आप लखनऊ में हैं... मुझे इसका मतलब आज समझ में आया है।
05:05 AM, 25-Aug-2025

डिप्टी सीएम केशव बोले- भारत हर चुनौती पर विजय प्राप्त करता है

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अंतरिक्ष में जो चार लोग गए उनमें से एक हमारे लखनऊ के शुभांशु शुक्ला हैं। ये हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब भारत के सामने चुनौतियां आती हैं तो भारत विजय प्राप्त करता है। हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
04:48 AM, 25-Aug-2025
सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला को किया सम्मानित। - फोटो : amar ujala
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के लखनऊ में आगमन पर उनके सम्मान में लोकभवन में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य सहित यूपी सरकार के मंत्री व शुभांशु का पूरा परिवार मौजूद है। सीएम योगी ने शुभांशु शुक्ला को सम्मानित किया। सभी ने खड़े होकर शुभांशु की उपलब्धियों का अभिनंदन किया।
03:54 AM, 25-Aug-2025
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से सपरिवार मुलाकात की। इस अवसर पर सीएम योगी ने उन्हें बधाई दी।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed