फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Children's language and mathematics skills will be honed through FLN training

Balrampur News: एफएलएन प्रशिक्षण में निखरेंगे बच्चों के भाषा-गणित कौशल

Tue, 08 Sep 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 08 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Children's language and mathematics skills will be honed through FLN training
फोटो-21-बलरामपुर के बीआरसी ​शिवपुरा में आयोजित प्र​शिक्षण में मौजूद ​शिक्षक।-स्रोत : विभाग
हरैया सतघरवा। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल विकास (एफएलएन) आधारित पांच दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के तीसरे बैच का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों से परिचित कराना है, जिनसे प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ बेहतर ढंग से विकसित हो सके।
विज्ञापन



नोडल एआरपी निर्मल कुमार द्विवेदी ने बताया कि तीसरे बैच में 55-55 शिक्षकों के दो प्रशिक्षण कक्षों में कुल 110 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की समझ के अनुरूप भाषा और गणित के कौशल विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों को गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण विधियों से परिचित कराया जा रहा है, ताकि बच्चे विषयों को आसानी से समझ सकें और उनकी सीखने की क्षमता मजबूत हो।
विज्ञापन




खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करना है। इसके लिए शिक्षकों को कक्षा में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने, उनकी समझ के स्तर के अनुसार शिक्षण कराने तथा सरल गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझाने के तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस अवसर पर एआरपी उमाशंकर गुप्ता, डॉ. सुबोध श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, पवन शुक्ला, सच्चिदानंद, सचेंद्र तिवारी, माधुरी सिंह, कविता, नेहा शुक्ला, सौम्या पांडेय, आनंद पांडेय व अंजली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed