PM Modi Srinagar Live: पीएम की बड़ी घोषणा, कहा- जल्द जम्मू कश्मीर बनेगा राज्य, विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी
{"_id":"667414dbf7b9c89592054624","slug":"pm-modi-srinagar-kashmir-attends-empowering-youth-transforming-jk-programme-2024-06-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Srinagar Live: पीएम की बड़ी घोषणा, कहा- जल्द जम्मू कश्मीर बनेगा राज्य, विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 20 Jun 2024 07:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Thu, 20 Jun 2024 07:28 PM IST
खास बातें
PM Modi Srinagar Visit Live : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर दौरे पर पहुंचे। पीएम मोदी ने श्रीनगर में 'युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये का तोहफा दिया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपें। कल श्रीनगर के एसकेआईसीसी में योग दिवस के मुख्य समारोह का नेतृत्व करेंगे। अमर उजाला पर पढ़ें पीएम मोदी के कश्मीर दौरे की पल-पल की खबर...
विज्ञापन
पीएम मोदी श्रीनगर में
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:25 PM, 20-Jun-2024
विश्व मंच पर एक बार फिर चमकेगा श्रीनगर
पीएम मोदी ने कहा कि कल श्रीनगर में योग दिवस का मुख्य समारोह होगा, जिसे देश ही नहीं दुनिया भर में देखा जाएगा। विश्व मंच पर एक बार फिर श्रीनगर चमकेगा। इससे यहां के पर्यटन कारोबार को भी लाभ होगा। शब्दों के साथ धन्यवाद करते हुए पीएम मोदी ने अपना स्वागत किया।

07:24 PM, 20-Jun-2024
पीएम मोदी ने कहा, 'अटल जी ने जो इंसानियत, जम्हूरियत और कश्मीरियत का विजन दिया था... उसे आज हम हकीकत में बदलते देख रहे हैं।
विज्ञापन
07:18 PM, 20-Jun-2024
पीएम मोदी की बड़ी घोषणा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वो दिन भी जल्द आएगा जम्मू कश्मीर राज्य के रूप में अपना भविष्य और उज्वल बनाएगा। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां हो रही हैं। जल्द यहां के लोग अपनी सरकार चुनेंगे।

07:11 PM, 20-Jun-2024
सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है
पीएम मोदी ने कहा कि सबको बांटने वाली अनुच्छेद 370 की दीवार गिर चुकी है। अब सही मायने में जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू हुआ है और जिन्होंने इसे अब तक लागू नहीं हुआ है, वो इसके दोषी हैं। आज लाल चौके में शाम तक रौनक रहती हैं। अब डल झील के किनारे स्पोर्ट्स कारों का शो हुआ, जिसे पूरी दुनिया ने देखा।

07:08 PM, 20-Jun-2024
जम्मू कश्मीर में सबको अधिकार और अवसर मिले
पीएम मोदी ने कहा उनकी सरकार ने सबको अधिकार और अवसर दिए हैं। महिलाओं को लाभ मिला। समाज के कमजोर तबकों की आवाज सुनी गई। पहली बार विधानसभा में एसटी समुदाय की सीटें आरक्षित की गई। पहाड़ी समुदाय, पाडरी, गड्डा ब्रहाम्ण को एसटी का आरक्षण मिला है। ओबीसी को उनके अधिकार मिले हैं।

07:02 PM, 20-Jun-2024
जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है
पीएम मोदी ने कहा, ' जनता को लेटलतीफी अब पसंद नहीं है। अब वो परिणाम चाहती है।
हमारी सरकार रिजल्ट लाकर दिखाती है। इस प्रदर्शन के आधार पर जनता ने तीसरी बार चुना है। साठ साल बाद इसी प्रदर्शन के चलते इसी भरोसे के चलते जनता ने हमारी सरकार को चुना है।

06:58 PM, 20-Jun-2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन किया शुरू
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के साथ उनका अटूट रिश्ता है।
उन्होंने कहा कि देश की जनता ने उनकी सरकार को तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है।
पीएम ने कहा कि तीन बार किसी सरकार का बनना बहुत बड़ा वैश्विक प्रभाव होता है। इससे देश को देखने का नजरिया बदलता है। इससे दूसरे देश अपने साथ भारत को प्राथमिकता देते हैं।

06:55 PM, 20-Jun-2024
जम्मू कश्मीर को करीब 3300 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को शिलान्यास और शुभारंभ किया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
06:44 PM, 20-Jun-2024
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं- एलजी मनोज सिन्हा
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी के 'युवाओं का सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर में बदलाव' कार्यक्रम को लेकर स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा की तीसरी बार देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। जम्मू कश्मीर में नौजवान स्टार्ट अप और स्वरोजगार से नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं, बल्कि परिवर्तन के टूल्स हैं।

06:40 PM, 20-Jun-2024
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का किया स्वागत
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पीएम मोदी का स्वागत किया। उपराज्यपाल ने उन्हें पारंपरिक शाल और पेपर माशी से निर्मित एक उपहार भेंट किया।