{"_id":"6adc32cd9c2502243d028351","slug":"health-of-kulhad-pizza-fame-sahaj-arora-deteriorates-video-goes-viral-jalandhar-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरे जाने के बाद मेरी पत्नी को ट्रोल मत करना’: कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरे जाने के बाद मेरी पत्नी को ट्रोल मत करना’: कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा की बिगड़ी तबीयत, वीडियो वायरल
Sat, 24 Oct 2026 09:54 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:54 AM IST
सार
जालंधर के सहज अरोड़ा-गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा कपल के ताैर पर फेमस हैं। दंपती अक्सर विवादों में रहता है। अब सहज अरोड़ा का नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने लोगों से भावुक अपील की है।
विज्ञापन
कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा का वीडियो वायरल
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सहज अरोड़ा अपनी सेहत को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन में ट्यूमर होने की बात बताई है और उन्हें डर है कि शायद वह जिंदा न रहें।
वीडियो में सहज ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद उनकी पत्नी को ट्रोल न किया जाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सहज अरोड़ा की स्वास्थ्य स्थिति और ट्यूमर संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक मेडिकल जानकारी सामने आने का इंतजार है।
काैन है कुल्हड़ पिज्जा कपल
जालंधर के सहज अरोड़ा-गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा कपल के ताैर पर फेमस हैं। ये कपल पहली बार विवाद में तब आया, जब उन्होंने एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की। इसके बाद कपल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।