{"_id":"6adc3166e64df46fab06adc3","slug":"agra-farmer-shot-and-beaten-with-sticks-in-bah-police-investigate-land-boundary-dispute-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा ब्रेकिंग: बाह में किसान को मारी गोली, फिर डंडों से पीटा; खेत की मेड़ का विवाद बना वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा ब्रेकिंग: बाह में किसान को मारी गोली, फिर डंडों से पीटा; खेत की मेड़ का विवाद बना वजह
Sat, 24 Oct 2026 09:47 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 24 Oct 2026 09:47 AM IST
सार
आगरा के बाह क्षेत्र के बेसंगपुरा गांव में शनिवार सुबह ट्यूबवेल से बाइक पर घर लौट रहे किसान सीताराम पर कथित तौर पर घात लगाकर बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने के बाद उन्हें डंडों से भी पीटा गया।
विज्ञापन
घायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बाह क्षेत्र के बेसंगपुरा गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के चलते शनिवार सुबह एक किसान पर लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की गई। इस घटना में किसान सीताराम को सिर में गोली लगी, जिसके बाद हमलावरों ने डंडों से भी पीटा। राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, किसान सीताराम शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे ट्यूबवेल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। सिर में गोली लगने के बाद हमलावरों ने उन्हें डंडों से पीटा। घटना की सूचना मिलते ही बाह पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सीताराम को बाह सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।
बाह पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में हमले का कारण खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।