PM Modi Election Rally Live: कटरा रैली में PM का बड़ा बयान, बोले- दुनिया की कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती
{"_id":"66ebbf47381ec9045d0087bb","slug":"pm-modi-election-rally-live-prime-minister-s-election-rally-in-katra-and-srinagar-2024-09-19","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Election Rally Live: कटरा रैली में PM का बड़ा बयान, बोले- दुनिया की कोई ताकत 370 वापस नहीं ला सकती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 19 Sep 2024 04:49 PM IST
खास बातें
PM Modi Jammu and Kashmir Election Rally Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए वीरवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। श्रीनगर और कटरा में रैली की। पीएम मोदी ने कटरा रैली में कहा कि मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स
विज्ञापन
कटरा में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी
- फोटो : x/BJP4India
लाइव अपडेट
04:45 PM, 19-Sep-2024
पहले लाल चौक पर आने से डर लगता था- पीएम मोदी
कटरा रैली में पीएम ने पुराने कश्मीर को याद करते हुए कहा कि एक दौर था, जब लाल चौक पर आना, यहां तिरंगा फहराना। जान जोखिम में डालने वाला काम था। बरसों तक यहां लोग लाल चौक पर आने से डरते थे। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। श्रीनगर के बाजारों में अब ईद और दीवाली दोनों की रौनक देखने को मिलती है। अब लाल चौक बाजार में देर शाम तक चहल-पहल रहती है। मां के इस पावन धाम से मैं आपको एक और बात के लिए फिर से आश्वस्त करता हूं। जम्मू कश्मीर को हम फिर से राज्य बनाएंगे। हमने इसकी घोषणा संसद में ही कर दी थी।
04:36 PM, 19-Sep-2024
धारा 370 पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
कटरा रैली में पीएम मोदी ने 370 को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती। मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है। हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। आगे कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और एनसी का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है।
विज्ञापन
04:23 PM, 19-Sep-2024
पीएम मोदी ने पहले मुस्लिम आईएएस अधिकारी को दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पहले मुस्लिम आईएएस अधिकारी मोहम्मद शफी पंडित को श्रद्धांजलि दी। जिनका आज सुबह निधन हो गया था। पंडित, जो 2009 में जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे,। उनका कैंसर के इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।
04:08 PM, 19-Sep-2024
चिनाब ब्रिज की फाइल को इन्होंने दबाया- पीएम मोदी
रैली के दौरान पीएम मोदी बोले कि रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया। आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।
04:06 PM, 19-Sep-2024
मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचते हैं- पीएम मोदी
जम्मू में रैली के दौरान पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है। इनको वोटबैंक के अलावा कुछ नहीं दिखाई देता। रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया। आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।
04:01 PM, 19-Sep-2024
कांग्रेस को पीएम ने फिर घेरा
कटरा रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शाही परिवार के वारिस ने हाल ही में विदेश जाकर क्या कहा है, वो आपने भी सुना होगा। वो कहते हैं- 'हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं।' हिंदू धर्म में गांव-गांव में देवी-देवताओं को पूजने की परंपरा है। हम ईस्ट देवों को मानने वाले लोग हैं और कांग्रेस वाले कहते हैं कि देवता भगवान नहीं होते। क्या आप इस बात से सहमत हैं? क्या ये हमारे देवी देवताओं का अपमान नहीं है? आगे कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए... ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:56 PM, 19-Sep-2024
कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर पीएम का तंज
कटरा रैली में पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव जम्मू-कश्मीर का भविष्य तय करेंगे। ये चुनाव कांग्रेस, एनसी और पीडीपी के तीन परिवारों की राजनीतिक विरासत को खत्म करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिन्होंने राज्य को बर्बाद करके रख दिया। ऐसा करने के लिए कश्मीर में कमल खिलना जरूरी है।
03:51 PM, 19-Sep-2024
रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
पीएम मोदी ने कटरा रैली में कहा कि हमारा ये क्षेत्र हमारी आस्था का, हमारी संस्कृति की पहचान है, इसलिए यहां ऐसी सरकार चाहिए, जो हमारी आस्था को सम्मान दे और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाए। कांग्रेस कुछ मतों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दाव पर लगा सकती है।
03:49 PM, 19-Sep-2024
नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाना है- पीएम मोदी
कटरा रैली में पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम दिल और दिल्ली की दूरी को मिटा रहे हैं। ये चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भविष्य चुनने के लिए है। नए जम्मू कश्मीर को और बुलंद बनाने के लिए है। कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कांफ्रेंस के जिन तीन खानदानों ने इस क्षेत्र को सालों-साल घाव दिए, उनकी राजनीतिक विरासत का सूर्य आपको अस्त करना ही होगा। इसके लिए आपको कमल के निशान को चुनना होगा। ये भाजपा ही है जो आपके हितों को प्राथमिकता देती है। ये भाजपा ही है जिसने आपके साथ दशकों से चले आ रहे भेदभाव को खत्म किया है।
03:47 PM, 19-Sep-2024
कटरा में रैली को संबोधित कर रहे पीएम मोदी
LIVE: Prime Minister Shri @NarendraModi addressing public meeting in Katra, Jammu and Kashmir.#JammuKashmirWithModi https://t.co/rFYbQOWtTW
— BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) September 19, 2024