{"_id":"6ae8f0af0d7ddc37cc0f0b40","slug":"live-mortar-shell-found-at-a-house-where-a-wedding-was-taking-place-in-palanwala-causes-a-stir-samba-news-c-269-1-jou1001-102642-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पलांवाला में शादी वाले घर में मिला जिंदा मोर्टार शेल, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पलांवाला में शादी वाले घर में मिला जिंदा मोर्टार शेल, हड़कंप
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा के निकट है गांव, पुलिस और सेना के जवानों ने कब्जे में लिया शेल
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। पलांवाला के गढ़ी वाला मोहल्ले में एक शादी वाले घर में खोदाई के दौरान बरसों पुराना एक जिंदा मोर्टार शेल बरामद हुआ। खाना बनाने के लिए अस्थायी चूल्हा तैयार करते समय यह खतरनाक शेल मिला। इस खबर से स्थानीय लोगों और मेहमानों में भारी दहशत फैल गई।
जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय निवासी के घर में शादी का समारोह था। सामूहिक भोज पकाने के लिए जमीन खोदकर चूल्हा बनाया जा रहा था। मजदूरों का औजार जमीन के नीचे किसी सख्त चीज से टकराया। सावधानी से मिट्टी हटाने पर एक जंग लगा हुआ मोर्टार शेल दिखा। यह शेल पुराना होने के बावजूद तकनीकी रूप से जिंदा था। बम मिलने की बात सामने आते ही खोदाई का काम तुरंत रोक दिया गया। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।
सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और सेना के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गढ़ी वाला मोहल्ले और प्रभावित घर के आसपास के हिस्से को घेर लिया। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मेहमानों और स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
बम निरोधक दस्ते ने शेल हटाया
इसके तुरंत बाद सेना के विशेषज्ञ बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। दस्ते ने बेहद सूझ-बूझ और सावधानी बरतते हुए इस संवेदनशील मोर्टार शेल को गड्ढे से बाहर निकाला। शेल को अपने नियंत्रण में लेकर सेना अब इसे किसी सुनसान और सुरक्षित स्थान पर ले जाएगी। वहां नियंत्रित विस्फोट के जरिये इसे नष्ट किया जाएगा। शेल के सुरक्षित हट जाने के बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।