{"_id":"6ae94e41fa4f7add770e54ef","slug":"chhattisgarh-state-festival-union-home-minister-amit-shah-to-attend-closing-ceremony-today-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: समापन समारोह में आज शिरकत करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इनका करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: समापन समारोह में आज शिरकत करेंगे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, इनका करेंगे लोकार्पण
Tue, 03 Nov 2026 08:30 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Tue, 03 Nov 2026 08:30 AM IST
सार
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवम्बर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी संशोधित आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री रायपुर में एक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
- फोटो : Amar ujala digital
विस्तार
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवम्बर 2026 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से जारी संशोधित आधिकारिक प्रवास कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री रायपुर में एक निजी अस्पताल और विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण करने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य रूप से शिरकत करेंगे।
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह 3 नवम्बर को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दोपहर 2:40 बजे रायपुर पहुँचेंगे। दोपहर 3 बजे यहां मण्डी रोड, पण्डरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।शाम 4:50 बजे नया रायपुर अटल नगर के सेक्टर-16 स्थित 'पीपल वन' पहुँचेंगे और 'विकसित भारत संकल्प पार्क' (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह इसके बाद नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुँचेंगे जहाँ शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित 'छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समापन समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह के समापन के बाद वे रात 8:20 बजे नई दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
राज्योत्सव के अंतिम दिन तीन नवंबर को आयोजित समापन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रदेश की विभिन्न विधाओं और क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। राज्य अलंकरण समारोह छत्तीसगढ़ की उन प्रतिभाओं के सम्मान का महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिन्होंने अपनी साधना, परिश्रम, सृजनशीलता और उत्कृष्ट कार्यों से प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान कला, संस्कृति, साहित्य और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाली प्रतिभाओं के योगदान को रेखांकित करने के साथ नई पीढ़ी को प्रेरणा भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
पद्मश्री उषा बारले की प्रस्तुति से गूंजेगा राज्योत्सव
राज्योत्सव के अंतिम दिन मुख्य मंच पर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ होगा। शाम 6 से 6.30 बजे तक दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार लोकसंगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद शाम 6.30 से 7 बजे तक छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री उषा बारले अपनी विशिष्ट प्रस्तुति से दर्शकों को प्रदेश की आध्यात्मिक और लोक संस्कृति से परिचित कराएंगी।
शाम 7 बजे से राज्य अलंकरण समारोह
मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश की प्रतिभाओं को उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। राज्य अलंकरण समारोह के पश्चात रात 9 बजे से बॉलीवुड के प्रसिद्ध पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य अपनी लोकप्रिय संगीतमय प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। अपनी विशिष्ट गायन शैली और मधुर आवाज के लिए प्रसिद्ध अभिजीत भट्टाचार्य की प्रस्तुति राज्योत्सव के समापन को यादगार बनाएगी। उनके गीतों के साथ तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का संगीतमय समापन होगा।
दस सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा शिल्पग्राम
राज्योत्सव के अंतिम दिन शिल्पग्राम मंच पर भी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और शास्त्रीय कलाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रमों में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिल्पग्राम में कुल दस सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें पंथी नृत्य, आदिवासी लोकसंगीत, कथक, भजन, सूफी संगीत, लोकमंच और नाट्य विधाओं का समावेश रहेगा। रायपुर की आस्था भट्ट भजन गायन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण निर्मित करेंगी। दुर्ग की आरती बारले पंथी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। कबीरधाम के राकेश सेन अपनी लोकमंच प्रस्तुति से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं से परिचित कराएंगे। रायपुर के दिनेश कुमार जांगड़े पंथी नृत्य प्रस्तुत करेंगे, वहीं पूर्णिमा साहू जसगीत एवं जगराता भजनों की प्रस्तुति देंगी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की लोकआस्था, धार्मिक परंपराओं और सामुदायिक सांस्कृतिक जीवन की झलक देखने को मिलेगी।