फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:30 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 3 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:10 AM, 03-Nov-2026

बिहार: नगरपालिका अधिनियम में बड़े बदलाव, मेयर को ज्यादा अधिकार; नक्शा और लाइसेंस की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

बिहार सरकार ने बिहार नगरपालिका अधिनियम, 2007 में संशोधन करते हुए नगर निकायों की प्रशासनिक व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं। नए अध्यादेश के तहत मेयर को सशक्त स्थायी समिति की अध्यक्षता और आपात स्थिति में बिना पूर्व अनुमति जरूरी काम कराने का अधिकार दिया गया है। और पढ़ें
10:53 AM, 03-Nov-2026

बिहार: पति का नाम होने पर भी जाति प्रमाणपत्र मान्य, पटना हाईकोर्ट का महिला अभ्यर्थी को नियुक्ति का आदेश

पटना हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है कि विवाहित महिला के जाति प्रमाणपत्र में पिता की जगह पति का नाम दर्ज होने से प्रमाणपत्र अमान्य नहीं माना जा सकता।  और पढ़ें
विज्ञापन
09:48 AM, 03-Nov-2026

बिहार में ईओयू का बड़ा एक्शन: डीपीओ रूबी कुमारी के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप

बिहार के किशनगंज में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने समग्र शिक्षा अभियान की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) रूबी कुमारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की है। मंगलवार को EOU की विशेष टीमों ने किशनगंज और कटिहार में उनके चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। और पढ़ें
08:57 AM, 03-Nov-2026

पटना में आज: प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, सुधाकर सिंह किस मामले में करेंगे बड़ा खुलासा?

पटना में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज रहेंगी। भाजपा अपने वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगी। वहीं, राजद सांसद सुधाकर सिंह बिहार पुलिस के बड़े अधिकारी के खिलाफ बड़ा खुलासा करेंगे। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के यूथ विंग के नए अध्यक्ष का भी पटना में स्वागत होगा। इसके अलावा किन इलाकों में बिजली गुल रहेगी? पढ़िए पूरी खबर... और पढ़ें
08:15 AM, 03-Nov-2026

कार्डिकॉन 2026: डॉ. संदीप कुमार बने CSI बिहार चैप्टर के नए अध्यक्ष, 14 सत्रों में क्या-क्या हुआ? जानिए

Cardicon 2026: पटना में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के बिहार चैप्टर का 32वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। सम्मेलन के अंतिम दिन करीब 14 वैज्ञानिक सत्रों में गर्भावस्था में हृदय रोग, पेसमेकर की नई तकनीक, हार्ट फेल्योर और जटिल ब्लॉकेज के इलाज पर चर्चा हुई। आइये जानते हैं सत्र के दौरान क्या-क्या हुआ? और पढ़ें
08:00 AM, 03-Nov-2026

बिहार: बच्चे की चीख सुनते ही मौत से भिड़ गई मां, बच गई मासूम की जान; खुद करंट की चपेट में आकर तोड़ा दम

पटना जिले के बिक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव में सामुदायिक भवन के लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से 44 वर्षीय गीता देवी की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा जख्मी हो गया। सामुदायिक भवन में सफाई के दौरान बिजली का कटा तार लोहे के दरवाजे के संपर्क में आ गया था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 AM, 03-Nov-2026

बिहार: ई-बसों का नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी, पांच डिविजन में बनेंगे चार्जिंग स्टेशन; पूर्णिया में सुविधा शुरू

बिहार में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए बीएसआरटीसी छह डिविजनों में चार्जिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार कर रहा है। पूर्णिया में चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू हो चुकी है, जबकि पटना, गयाजी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में नवंबर के अंत तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। और पढ़ें
01:00 AM, 03-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 14 साल के करियर में उन्होंने 286 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7226 रन बनाए और 136 विकेट हासिल किए। आइए उनके करियर पर नजर डालते हैं...

और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed