फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Terrorist Attack Live: पाकिस्तानियों के भारत आने पर रोक, आतंकियों पर 20 लाख के इनाम की घोषणा

Thu, 24 Apr 2025 06:58 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Apr 2025 06:58 AM IST
खास बातें

Jammu Kashmir Pahalgam Terror Attack Today News Live: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और 26 लोगों की जान ले ली। जम्मू-कश्मीर सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान किया है। पढ़ें हमले से जुड़े पल-पल के लाइव अपडेट्स...

विज्ञापन
Jammu Kashmir Pahalgam Terrorist Attack: Several Tourists Died, Amit Shah at Baisaran, PM Modi News in Hindi
सीसीएस की बैठक - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

06:56 AM, 24-Apr-2025

अटारी बंद, वापसी की एक ही सूरत

पंजाब के अमृतसर में अटारी एकीकृत चेकपोस्ट से सुबह के दृश्य। पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से एकीकृत चेकपोस्ट अटारी को बंद करने का फैसला किया है। जो लोग (पाकिस्तानी नागरिक) वैध अनुमोदन के साथ सीमा पार कर गए हैं, वे 1 मई 2025 से पहले उस मार्ग से वापस आ सकते हैं।
05:53 AM, 24-Apr-2025

पिता ने सुनाई खौफ की दास्तान

मृतक शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी ने बताया कि मेरा बेटा, उसकी पत्नी और साली 'मिनी स्विटजरलैंड' नामक जगह पर गए थे, जो काफी ऊंचाई पर है, और हम उस जगह से 7 किलोमीटर पहले एक रेस्टोरेंट में रुके थे। जब आतंकवादी आए तो वे (परिवार के लोग) कुछ नाश्ता कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि तुम हिंदू हो या मुसलमान, और उसके बाद उन्होंने मेरे बेटे के सिर में गोली मार दी। मेरी बहू ने उनसे कहा कि उसे भी मार दो, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्होंने उससे कहा कि हम तुम्हें इसलिए जिंदा छोड़ रहे हैं ताकि तुम मोदी को यह सब बता सको। हमने श्रीनगर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हमने उन्हें बता दिया है कि हम क्या चाहते हैं।
विज्ञापन
05:14 AM, 24-Apr-2025

शुभम के पिता ने कहा- कार्रवाई ऐसी हो कि...

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गये शुभम द्विवेदी का पार्थिव शरीर देर रात कानपुर पहुंचा। हर तरफ दुख और विलाप था। शुभम के पिता की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे थे। शुभम के पिता संजय द्विवेदी ने कहा कि कार्रवाई ऐसी होने चाहिए कि उनकी सात पीढ़ियां भी यहां किसी को मारने का दुस्साहस न करें। 
04:01 AM, 24-Apr-2025

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज बोले- सरकार बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार

निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा है कि हर भारतीय सरकार के साथ है और आतंकवादियों या उनके सहयोगियों के खिलाफ की जाने वाली किसी भी कार्रवाई में उसका समर्थन करेगा। ऐसी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं। कश्मीर हमारा है और इसमें किसी तरह का डर नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि सरकार ने कुछ साहसिक कदम उठाए हैं। अमरनाथ यात्रा भी बिना किसी बाधा के पूरी होगी, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए, क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह घटनास्थल पर गए थे और मुझे लगता है कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए उचित कार्ययोजना बनाई जा रही है। सरकार बड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार है।
01:43 AM, 24-Apr-2025

सीएम रेखा गुप्ता ने नौसेना के शहीद लेफ्टिनेंट को दी श्रद्धांजलि

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वालों का पार्थिव शरीर बुधवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचा। इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहीद नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री ने नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल को गले से लगाया और सांत्वना दी। इस दौरान वह काफी भावुक हो गईं। शहीद लेफ्टिनेंट का पूरा परिवार भी वहां मौजूद रहा।
12:47 AM, 24-Apr-2025

10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर

जम्मू-कश्मीर सरकार ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या की निंदा की और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की। अधिकारियों ने बताया कि ये फैसले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में एक विशेष कैबिनेट बैठक में लिए गए, जिसे पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:36 AM, 24-Apr-2025

विशेष सत्र बुलाने की सलाह

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर कैबिनेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह देने का फैसला किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार शाम को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि मंत्रिपरिषद ने उपराज्यपाल को 28 अप्रैल को जम्मू में प्रातः 10.30 बजे जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की सलाह देने का निर्णय लिया है।
12:28 AM, 24-Apr-2025

सरकार से गुहार

पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों ने शोक व्यक्त किया है और सरकार से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। 
12:26 AM, 24-Apr-2025

छत्तीसगढ़ में दी गई श्रद्धांजिल

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य मंत्रियों तथा अधिकारियों ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए दिनेश मिरानिया को श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
12:05 AM, 24-Apr-2025

उपमुख्यमंत्री पाठक ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी और नेपाल के सुदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की है। दोनों का पार्थिव शरीर लखनऊ लाया गया है। पाठक ने कहा कि यह एक दुखद अवसर है... सरकार आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना हमले का उचित जवाब देगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed