Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Construction of a second high-level bridge over the Ghaggar has begun; 50,000 motorists will get relief from traffic congestion.

Panchkula News: घग्गर पर दूसरे हाईलेवल पुल का निर्माण शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को मिलेगी जाम से राहत

Mon, 30 Nov 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Construction of a second high-level bridge over the Ghaggar has begun; 50,000 motorists will get relief from traffic congestion.
घग्गर पर शुरू हुआ दूसरे हाईलेवल पुल का काम , 50 हजार वाहनों की राह होगी आसान
विज्ञापन

25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 333.90 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा पुल, माजरी चौक और सेक्टर-20/21 पुल पर भी घटेगा यातायात का दबाव
चंदन मिश्र
पंचकूला। घग्गर पार, रामगढ़ और बरवाला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए छठ घाट के पास दूसरे हाईलेवल पुल का निर्माण शुरू हो गया है। सेक्टर-3/21 के पास घग्गर नदी पर मौजूदा पुल के समानांतर बनने वाले इस पुल पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) की ओर से बनाए जा रहे इस पुल की लंबाई 333.90 मीटर और चौड़ाई 10 मीटर होगी। परियोजना को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले करीब 50 हजार वाहन चालकों को पुल बनने के बाद जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
नया पुल सेक्टर-3/21 की डिवाइडिंग रोड को सेक्टर-23/25 से जोड़ेगा। फिलहाल घग्गर नदी पर एक ही पुल होने के कारण सुबह और शाम के व्यस्त समय में वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। नौकरीपेशा लोगों के साथ घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों को भी रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। दूसरा पुल बनने के बाद आने और जाने के लिए अलग-अलग पुल उपलब्ध होंगे। इससे वाहनों का दबाव बंटेगा और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

माजरी चौक और सेक्टर-20/21 पुल को भी मिलेगी राहत
मौजूदा पुल पर जाम लगने के कारण कई वाहन चालक माजरी चौक और सेक्टर-20/21 को जोड़ने वाले पुल का इस्तेमाल करते हैं। इससे इन मार्गों पर भी यातायात का दबाव बढ़ जाता है। नया पुल चालू होने के बाद वाहन चालकों को एक अतिरिक्त रास्ता मिलेगा। इससे माजरी चौक और सेक्टर-20/21 पुल पर वाहनों का दबाव कम होने की संभावना है। सेक्टर-23, 24, 25, 26, 27 और 28 के अलावा मोगीनंद और रामगढ़ के निवासियों को भी शहर के मुख्य हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची भारी मशीनरी, चल रही निर्माण की तैयारी
निर्माण एजेंसी ने मौके पर काम शुरू कर दिया है। भारी मशीनरी पहुंच चुकी है और साइट सर्वे व मिट्टी की जांच का काम पूरा हो गया है। मौजूदा पुल के नीचे कंक्रीट के विशेष ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से पुल की लोडिंग क्षमता का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रक्चरल ड्राइंग तैयार करने, श्रमिकों की तैनाती और साइट पर कैंप कार्यालय बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
सेक्टर-3/21 को जोड़ने वाला मौजूदा पुल काफी पुराना है। इसके निर्माण के समय घग्गर पार के सेक्टरों में आबादी और वाहनों की संख्या सीमित थी। पिछले वर्षों में पंचकूला के विस्तार और नई रिहायशी कॉलोनियां विकसित होने के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ा है। नया पुल बनने से घग्गर पार के सेक्टरों की शहर के अन्य हिस्सों और प्रमुख मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
कोट
घग्गर नदी पर नए हाईलेवल पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल बनने से घग्गर पार के सेक्टरों में आवागमन सुगम होगा और माजरी चौक पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।-

एनके पायल, एक्सईएन पीएमडीए
----------
नए पुल की प्रमुख बातें
विवरण
जानकारी
निर्माण लागत
25 करोड़ रुपये
पुल की लंबाई
333.90 मीटर
पुल की चौड़ाई 10 मीटर
रोजाना वाहन
करीब 50 हजार
निर्माण पूरा करने का लक्ष्य
मार्च 2028
निर्माण एजेंसी पीएमडीए
किन जिलों और राज्यों को होगा फायदा
अंबाला, सहारनपुर, जीरकपुर, डेराबस्सी और देहरादून की ओर से आने-जाने वाले वाहन चालकों को भी इस पुल से लाभ मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पंचकूला आने वाले वाहनों के लिए घग्गर पार के सेक्टरों तक पहुंचने का एक अतिरिक्त रास्ता उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed