JK Election Result 2024 Live: जम्मू की दो सीटों पर भाजपा, कश्मीर की दो सीटों पर NC, बारामुला में राशिद जीते
{"_id":"665e5aa3852ee31401025f76","slug":"jk-lok-sabha-election-2024-results-live-jammu-and-kashmir-lok-sabha-sabha-chunav-bjp-congress-winning-seats-2024-06-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"JK Election Result 2024 Live: जम्मू की दो सीटों पर भाजपा, कश्मीर की दो सीटों पर NC, बारामुला में राशिद जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 04 Jun 2024 08:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2024 08:49 PM IST
खास बातें
Jammu and Kashmir Lok Sabha Election Result 2024 Live News in Hindi: उधमपुर और जम्मू सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। श्रीनगर और अनंताग-राजोरी सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस विजयी हुई है। बारामुला सीट पर आजाद उम्मीदवार जेल में बंद इंजीनियर राशिद जीत गए हैं। लद्दाख में आजाद उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा को जीत मिली है। पढ़ें मतगणना की पल-पल की लाइव अपडेट यहां अमर उजाला पर...
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह, मोहम्मद हनीफा, रुहुल्लाह मेहदी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
08:45 PM, 04-Jun-2024
जम्मू कश्मीर की पांच और लद्दाख की एक सीट पर नतीजे घोषित हो गए हैं।
पढ़ें किस सीट पर किसे मिली जीत
- लोकसभा सीट - विजेता- पार्टी
- जम्मू- जुगल किशोर शर्मा- भाजपा
- उधमपुर- डॉ. जितेंद्र सिंह- भाजपा
- अनंतनाग-राजोरी- मियां अल्ताफ- नेशनल कॉन्फ्रेंस
- श्रीनगर- रुहुल्लाह मेहदी- नेशनल कॉन्फ्रेंस
- बारामुला- इंजीनियर राशिद- निर्दलीय उम्मीदवार
- लद्दाख- मोहम्मद हनीफा- निर्दलीय उम्मीदवार
08:17 PM, 04-Jun-2024
मियां अल्ताफ जीत का प्रमाण पत्र हासिल करते हुए
- फोटो : संवाद
अनंतनाग राजोरी सीट पर 2.80 लाख वोटों से जीते मियां अल्ताफ
अनंतनाग-राजोरी लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ 2,81,794 वोटों से जीत चुके हैं। उन्हें कुल 5,21,836 वोट मिले। महबूबा मुफ्ती दूसरे स्थान पर रहीं। उन्हें 2,40,042 वोट मिले। अपनी पार्टी के जफर इकबाल मन्हास 1,42,195 वोट मिले। वह तीसरे स्थान पर रहे। भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। उन्होंने यहां अपनी पार्टी को समर्थन दिया था।

08:05 PM, 04-Jun-2024
जीत का जश्न मनाते हुए जुगल किशोर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना
- फोटो : एजेंसी
जम्मू सीट पर तीसरी बार जीते जुगल किशोर शर्मा
जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 1,35,498 मतों से जीत हासिल की। जुगल किशोर शर्मा को 6,87,588 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला को 5,52,090 वोट मिले।

08:00 PM, 04-Jun-2024
इंजीनियर राशिद (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बारामुला सीट पर इंजीनियर राशिद दो लाख के अंतर से जीते
जेल में बंद इंजीनियर राशिद ने बारामुला लोकसभा सीट पर 2,04,142 मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 4,72,481 वोट हासिल किए। इस सीट पर उमर अब्दुल्ला को 2,68,339 वोट मिले। सज्जाद लोन को 1,73,239 मत मिले।

07:43 PM, 04-Jun-2024
श्रीनगर सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुहुल्लाह मेहदी ने दर्ज की जीत
श्रीनगर लोकसभा सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुहुल्लाह मेहदी ने जीत हासिल की है। रुहुल्लाह को 3,56,866 वोट मिले। उन्होंने 1,88,416 वोटों से पीडीपी के उम्मीदवार वाहिद पर्रा को पराजित किया। वाहिद को 1,68,450 वोट प्राप्त हुए।

06:57 PM, 04-Jun-2024
चौधरी लाल सिंह
- फोटो : अनिल कुमार
चौधरी लाल सिंह बोले- साढ़े चार लाख लोगों का साथ मिलना बड़ी बात, विधानसभा चुनाव में दिखेंगे अच्छे परिणाम
कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह ने आखिरी राउंड के नतीजे से पहले ही वे मतगणना केंद्र से बाहर आ गए। उन्होंने कहा कि उन्हें साढ़े चार लाख लोगों ने वोट किया है। यह उनके लिए बड़ी बात है। लाल सिंह ने कहा कि जो लाख चार लाख से ज्यादा वोट से जीत लेने का दावा करते थे वह आज सवा लाख पर सिमट गए हैं।

06:20 PM, 04-Jun-2024
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर सीट पर तीसरी बार जीते डॉ. जितेंद्र सिंह
उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। डॉ. जितेंद्र सिंह को ने 571076 वोट हासिल किए। उन्होंने 1,24,373 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को 4,46,703 वोट मिले।
05:40 PM, 04-Jun-2024
मोहम्मद हनीफा लद्दाख में जीते
- फोटो : संवाद
लद्दाख में आजाद उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा जीते, भाजपा-कांग्रेस को हराया
लद्दाख में आजाद उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस के सेरिंग नामग्याल और भाजपा के ताशा ग्यालसन को हरा दिया है।

04:53 PM, 04-Jun-2024
मतगणना केंद्र के बाहर जमा लोग
- फोटो : संजय कुमार
जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा की जीत लगभग तय
जम्मू संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी करीब 1.30 लाख वोटो की लीड लेकर आगे चल रहे हैं, जिससे उनकी जीत लगभग पक्की मानी जा रही है। जुगल ने शुरू से ही लीड ली। अब तक की काउंटिंग में उन्हें 6.70 लाख से अधिक वोट मिल चुके हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला को करीब 5.40 लाख वोट मिले हैं।

04:17 PM, 04-Jun-2024
जेल में बंद इंजीनियर राशिद के घर पर मनाई जा रहीं खुशियां
बारामुला सीट से इंजीनियर राशीद आगे चल रहे हैं। उन्हें 4,52,812 वोट मिल चुके हैं। वह 1,98,924 वोट से उमर अब्दुल्ला से आगे चल रहे हैं। उन्हें जीत की बधाई भी मिलना शुरू हो गई है। उनके घर पर इस समय बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
जेल में बंद होने के चलते उनके दोनों बेटों ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ प्रचार की कमान संभाली थी।अब्दुल रशीद उर्फ इंजीनियर रशीद आतंकी फंडिंग के मामले में यूएपीए के तहत दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। वह अवामी इत्तेहाद पार्टी के अध्यक्ष हैं। वह दो बार विधायक रह चुके हैं।