Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog slows down vehicles, disrupts normal life

Azamgarh News: कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, जनजीवन प्रभावित

Fri, 20 Nov 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicles, disrupts normal life
रानी की सराय चेकपोस्ट के पास सड़क पर घने कोहरे में आवागमन करते वाहन।
क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शंकरपुर चेकपोस्ट से शाहगंज जाने वाले मार्ग पर कोहरे की घनी चादर छाई रही। दृश्यता कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। सुबह नौ बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सड़क पर कुछ दूरी तक भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। पैदल चलने वाले लोग भी सड़क पार करते समय विशेष सतर्कता बरत रहे थे। सुबह के समय ठंड बढ़ने से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

वाहन चलाते समय हेडलाइट की लो-बीम का प्रयोग करें और फॉग लाइट जलाएं। आगे चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। अचानक ब्रेक लगाने और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें। सड़क पर लेन बदलते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल करें। अनावश्यक ओवरटेक न करें और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर वाहन रोक दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के साथ ही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेंगी। पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश भाग में दिन और रात के तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।
तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे पहुंचने के साथ ही नमी घटने के कारण सुबह के कोहरे के घनत्व में प्रभावी गिरावट आएगी और घने कोहरे से निजात मिलेगी। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ''''अकवान'''' के प्रभाव से 20 नवंबर से हवा की दिशा में परिवर्तन के कारण न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

21-22 नवंबर के दौरान पूर्वांचल के कुछ इलाकों में संभावित हल्की से मध्यम वर्षा के बाद न्यूनतम तापमान में पुनः 4-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed