{"_id":"6aff5169dcd84022f70c9924","slug":"complete-cleaning-work-on-time-gonda-news-c-100-1-slko1028-170150-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सफाई का समय से पूरा करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सफाई का समय से पूरा करें काम
Fri, 20 Nov 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
गोंडा के डेहरास में नहर का निरीक्षण करते प्रमुख अभियंता व अन्य।
गोंडा। सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता लेवल-वन विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को जिले में चल रहे नहरों की सिल्ट सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने डेहरास में तरबगंज शाखा का जायजा लिया और संबंधित अभियंताओं को सफाई कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रबी फसलों की बोआई शुरू हो चुकी है। ऐसे में किसानों को सिंचाई के लिए समय से पानी उपलब्ध कराना जरूरी है। इसके लिए नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य तेजी से पूरा कराकर पानी की आपूर्ति शुरू कराने की तैयारी की जाए। उन्होंने कार्यों की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता संजय कुमार, अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार, सरयू नहर खंड-एक के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार, खंड-चार के अधिशासी अभियंता दुर्गेश गर्ग, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जय सिंह, मयंकराज सिंह, सहायक अभियंता रोली, रामायण पांडेय और शिवानंद मिश्रा, अवर अभियंता पीयूष, जीपी पंत और महेंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।