फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kishtwar Cloudburst Live: मृतकों के परिजनों को दो लाख देगी सरकार, घायलों को भी मिलेगी राशि; सीएम उमर की घोषणा

Sat, 16 Aug 2025 03:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 16 Aug 2025 03:49 PM IST
खास बातें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के एक सुदूर गांव चशोती में शनिवार को लगातार तीसरे दिन बचाव और राहत अभियान जारी है। इस गांव में 60 लोगों की जान चली गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी आपदा प्रभावित गांव चशोती पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Cloudburst in Kishtwar Jammu Kashmir Live Updates: Death Toll Injured Rescue Operation News in Hindi
जायजा लेते सीएम उमर - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:48 PM, 16-Aug-2025

लंगर के पास था परिवार, अचानक आई बाढ़ में फंसे कई लोग

जम्मू-कश्मीर में आयुष शर्मा ने बताया कि वे लंगर के पास थे जब अचानक बाढ़ आई और सभी वहां से भागे। लगभग 50 लोग भोजन करने आए थे, जिनमें उनके माता-पिता और भाई भी थे, और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं।

03:07 PM, 16-Aug-2025

उपराज्यपाल ने राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की

उपराज्यपाल ने किश्तवाड़ के चाशोती क्षेत्र में बाढ़ राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावित लोगों के लिए तत्काल राहत और आवश्यक आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, बाढ़ में क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण का आश्वासन भी दिया है।
 
विज्ञापन
03:04 PM, 16-Aug-2025

एक महिला का शव किश्तवाड़ के मेडिकल हॉस्पिटल से मिला

गांव बैनागढ़ के मचेल  के दर्शन के लिए आठ लोगों में से एक  महिला का शव किश्तवाड़ के मेडिकल हॉस्पिटल से मिला है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ममता देवी का भाई किश्तवाड़ गया था 40 वर्षीय ममता देवी पत्नी हूसनदास का मर्ची में पड़ा शव देखे जाने पर उसकी पहचान की थी।

ममता का पति हूसनदास सेना में है पत्नी सहित परिवार के साथ लोग लापता होने के बाद वह वीरवार को शाम को ही घर में पहुंचा था। पत्नी की मौत की खबर सुनकर वह काफी आहत दिखा और अभी तक लापता हुए अन्य साथ  परिजनों का अभी तक कोई पता नहीं चल पा रहा  ममता देवी का शव जम्मू मेडिकल कॉलेज की में रखा गया है। ममता की जान चले जाने के बाद सगे संबंधी उनके घर में पहुंच रहे हैं।
03:01 PM, 16-Aug-2025

बचाव कार्य में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लूने किश्तवाड़ के बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और बताया कि, बड़ी संख्या में एम्बुलेंस तैनात की गई हैं। CISF, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बचाव कार्य में लगाया गया है। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को मकान बनाने के लिए जमीन दी जाएगी और सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। मुख्य सचिव ने यह आश्वासन दिया कि प्रशासन राहत और पुनर्वास कार्यों को पूरी तत्परता से अंजाम दे रहा है।
02:16 PM, 16-Aug-2025

'यह एक असाधारण प्राकृतिक आपदा थी'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने की घटना पर कहा, "यह एक असाधारण प्राकृतिक आपदा थी... सबसे पहले, स्थानीय लोगों द्वारा जिस तरह से राहत अभियान चलाया गया और प्रशासन को तुरंत सूचित किया, उसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। अर्धसैनिक बल, सेना, वायुसेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बीआरओ सबने मिलकर जिस तरह की सेवाएं और बचाव अभियान किया, वह अपने आप में अनुकरणीय हैं... प्रधानमंत्री मोदी खुद घटना का जायज़ा ले रहे हैं, आधिकारिक तौर पर हमें कल रात तक 53 लोगों के शव मिले हैं..."
02:08 PM, 16-Aug-2025
किश्तवाड़ में बादल फटने से प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा की है।  प्रत्येक मृतक के लिए दो लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों के लिए एक लाख रुपये, मामूली रूप से घायलों के लिए 50,000 रुपये, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के लिए एक लाख रुपये, गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के लिए 50,000 रुपये और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं के लिए 25,000 रुपये का एलान किया गया है। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:57 PM, 16-Aug-2025

केंद्रीय मंत्री ने घायल हुए लोगों का हालचाल जाना

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना।
 
11:25 AM, 16-Aug-2025

सीएम ने की बाढ़ और तबाही से प्रभावित लोगों से मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने किश्तवाड़ जिले के चसोती गांव का दौरा किया। बाढ़ और तबाही से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा को सुना। 
 
10:50 AM, 16-Aug-2025

शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही मचैल माता यात्रा

25 जुलाई से शुरू हुई और 5 सितंबर को समाप्त होने वाली वार्षिक मचैल माता यात्रा शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित रही। 9,500 फुट ऊंचे इस मंदिर तक पहुंचने के लिए 8.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा और किश्तवाड़ शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर स्थित चशोती से शुरू होती है।
 
10:46 AM, 16-Aug-2025

घर और सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पनचक्की क्षतिग्रस्त

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के दो जवान और स्थानीय पुलिस का एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शामिल हैं। यह आपदा 14 अगस्त को दोपहर लगभग 12:25 बजे मचैल माता मंदिर जाने वाले रास्ते के आखिरी गांव चशोती में आई। आपदा में एक अस्थायी बाजार, यात्रा के लिए एक लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थल और एक सुरक्षा चौकी को तहस-नहस कर दिया। कम से कम 16 आवासीय घर और सरकारी इमारतें, तीन मंदिर, चार पनचक्की, एक 30 मीटर लंबा पुल और एक दर्जन से ज्यादा वाहन भी अचानक आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed