फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Elderly-woman-drowns-Ganges-MLA-Anant-Singh-arrives-scene-calls-Circle-Officer

बिहार: गंगा स्नान के दौरान बाढ़ के पानी में समाई 60 साल की महिला, सुबह से शाम तक तलाश; परिजन बेहाल

Sun, 06 Sep 2026 07:46 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 07:46 AM IST
सार

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास गंगा स्नान के दौरान 60 वर्षीय श्यामा देवी के बाढ़ के पानी में डूबने की सूचना है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई गई।

विज्ञापन
Elderly-woman-drowns-Ganges-MLA-Anant-Singh-arrives-scene-calls-Circle-Officer
परिजनों से मिलते विधायक अनंत कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक 60 वर्षीय महिला बाढ़ के पानी में डूब गई। घटना त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है। महिला के डूबने की सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में जुट गए। सुबह से शाम तक परिजन मौके पर डटे रहे, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से संपर्क कर एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की।

विज्ञापन

सुबह गंगा स्नान के दौरान डूबने की सूचना

मिली जानकारी के अनुसार, मरांची थाना अंतर्गत त्यागी बाबा ठाकुरबाड़ी के पास 60 वर्षीय श्यामा देवी बाढ़ के पानी में गंगा स्नान करने गई थीं। इसी दौरान वह पानी में डूब गईं। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।

विज्ञापन

महिला के डूबने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिजन मौके पर पहुंचे और सुबह से ही उनकी तलाश शुरू कर दी। स्थानीय स्तर पर गोताखोरों की मदद से भी महिला को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनंत कुमार सिंह ने एसडीआरएफ की मांग की

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने सीओ को फोन कर एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की और जल्द तलाश शुरू होने का भरोसा दिया। सीओ लवली कुमारी भी मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की टीम को भी महिला की तलाश के लिए बुलाए जाने की बात कही गई। परिजन सुबह से शाम तक मौके पर ही डटे रहे और अपनी बुजुर्ग महिला की तलाश करते रहे।

बहू ने कहा- सुबह से तलाश कर रहे, लेकिन नहीं मिलीं

मृतका की बहू ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे उनकी सास डूब गई थीं। गांव के ही एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी सास बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
बहू के अनुसार, सुबह गोताखोरों की मदद से भी उनकी सास को खोजने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद महिला की तलाश में सफलता नहीं मिली।

परिजनों ने कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया

मृतका के पुत्र अभिराम कुमार ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी मुखिया को भी दी थी। इसके बाद वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि वह सुबह से अपनी मां की तलाश में जुटे हैं, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी मां का पता नहीं चल सका। अभिराम कुमार ने बताया कि वह, उनकी पत्नी और उनका बेटा पूरे दिन मौके पर अपनी मां की तलाश में बैठे रहे। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय विधायक ने एसडीआरएफ को बुलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके अनुसार काफी देर तक तलाश को लेकर कार्रवाई शुरू नहीं हुई।

सीओ ने महिला के आत्महत्या की कोशिश करने की बात कही

वहीं, सीओ लवली कुमारी ने दावा किया कि वृद्ध महिला पिछले तीन दिनों से आत्महत्या की कोशिश कर रही थीं। सीओ के अनुसार, महिला ने पहले रेलवे ट्रैक पर भी आत्महत्या का प्रयास किया था और वह बेटे-बहू से कथित तौर पर परेशान थीं।


सीओ ने कहा कि आज महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि तत्काल नहीं हो सकी है।

विधायक ने परिजनों को दिया मदद का भरोसा

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक अनंत कुमार सिंह को परिजनों ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक ने सीओ से फोन पर बात की और एसडीआरएफ की टीम को जल्द मौके पर बुलाकर महिला की तलाश शुरू कराने का भरोसा दिया। फिलहाल परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed