{"_id":"6a9c2393632f6abe170a37f7","slug":"dal-lake-fair-to-begin-with-maha-aarti-on-september-16-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1037-254147-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सितंबर को महाआरती के साथ शुरू होगा डल झील मेला : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सितंबर को महाआरती के साथ शुरू होगा डल झील मेला : पठानिया
Sun, 06 Sep 2026 07:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 06 Sep 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को 15 सितंबर तक श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। डल झील मेले का शुभारंभ 16 सितंबर को महाआरती के साथ होगा। मेले की तैयारियों को लेकर उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को लघु सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागवार तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
पठानिया ने कहा कि डल झील मेला क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियां 15 सितंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात, पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य, बिजली, पार्किंग, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि डल झील स्नान को वर्षों से मणिमहेश स्नान के तुल्य माना जाता है। श्रद्धालुओं के लिए स्नान की उचित व्यवस्था के साथ महिलाओं की सुविधा और निजता के लिए विशेष टेंट लगाने के निर्देश दिए। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सुरक्षा, शौचालय, सड़क, पार्किंग और प्रकाश व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। बैठक में एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्न सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।