फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Cloudburst LIVE: 16 श्रद्धालुओं के शव बरामद, रातभर चलता रहा रेस्क्यू, फिलहाल यात्रा स्थगित

Sat, 09 Jul 2022 09:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 09 Jul 2022 09:08 PM IST
खास बातें

Amarnath Yatra Cloudburst LIVE News Update in Hindi: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
 

विज्ञापन
Amarnath Yatra Cloudburst Live Updates Many People Dead Rescue Operation Underway News In Hindi
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने के बाद का मची तबाही - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

09:06 PM, 09-Jul-2022

एनसीपी नेता का दावा, पुणे के दो लोगों की हुई मौत

अमरनाथ गुफा के पास फटे बादल की घटना में पुणे के दो लोगों की मौत हुई है। एनसीपी के एक नेता ने दावा किया है कि इनमें से एक की मौत भूस्खलन में हुई है। 
05:17 PM, 09-Jul-2022

मलबा हटने पर ही पता चलेगी मृतकों की संख्या : एडीजीपी

अमरनाथ हादसा स्थल पर शनिवार को पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक विजय कुमार ने कहा कि मलबे को साफ किया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही मृतकों की सही संख्या का पता चलेगा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमलों के खतरे को देखते हुए इस बार सभी यात्रियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड दिए गए हैं। इससे जुड़ा डाटा भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
05:16 PM, 09-Jul-2022

छह फुट तक जमा है मलबा

अमरनाथ गुफा के ऊपर से आया पानी अपने साथ मिट्टी और पत्थर भी लाया। इससे नाले के पास छह फुट तक मलबा जमा हो गया है। बताया जा रहा है कि मलबे ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। ज्यादा लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। लापता लोगाें की खोज में भी यही मलबा बाधा बन रहा है।
05:13 PM, 09-Jul-2022

परिवार सहित बाल-बाल बचे तेलंगाना के विधायक

तेलंगाना से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह परिवार के साथ बाल-बाल बचे। सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ हेलिकॉप्टर में अमरनाथ पहुंचे थे। मौसम खराब होते देख उन्होंने पोनी से आगे बढ़ने का फैसला किया। गुफा के बाहर उन्होंने बारिश के बाद पानी की बड़ी जलधारा देखी। तेज बहाव में इसके साथ कई टेंट बह गए। 
05:11 PM, 09-Jul-2022

अमरनाथ त्रासदी के तथ्य देश के सामने रखे सरकार: यशवंत 

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अमरनाथ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि  वह इस त्रासदी के बारे तथ्य देश के सामने रखे। अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में यहां पहुंचे सिन्हा विपक्षी दलो के साथ बैठक में बोल रहे थे। सिन्हा ने कहा, मैं अमरनाथ त्रासदी में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। हम नहीं जानते कि कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कई लोगों की जान चली गई है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करें। सरकार को त्रासदी के बारे में देश के सामने तथ्य रखना चाहिए और कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए।

02:18 PM, 09-Jul-2022

प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव उपाय: रक्षा मंत्री 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबल अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव व राहत अभियान में लगे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए अमूल्य जीवन के नुकसान से गहरा दुख पहुंचा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
02:11 PM, 09-Jul-2022

हादसा कैसे हुआ, सरकार स्पष्ट करे: फारूक  

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से प्रश्न किया है कि यह हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। इतनी जोखिम भरे स्थान पर जिस तरीके से आधार शिविर बनाकर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए। यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं। यह एक मानवीय भूल हो सकती है। 

01:37 PM, 09-Jul-2022

घायलों से मिलने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे एलजी 

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना के बाद घायलों का हाल जानने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों से बात कर सभी की स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों और अधिकारियों से हर घायलों का हर संभव इलाज करने के निर्देश दिए। 
12:47 PM, 09-Jul-2022

मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जम्मू में हवन 

अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए जम्मू में हवन किया गया। लोगों ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। इसके अलावा कई संगठनों ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। 

 

12:14 PM, 09-Jul-2022

पांच शवों की हुई पहचान, तीन राजस्थान और दो दिल्ली निवासी 

अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वाले 16 लोगों में से पांच की पहचान हो चुकी है। इसमें तीन राजस्थान और दो दिल्ली के रहने वाले हैं। इस बीच चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला भी प्रभावित इलाके में पहुंचकर राहत और बचाव अभियान का जायजा ले रहे हैं। मौके पर सेना का एमआई 17 हेलिकॉप्टर से लगा है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed