Amarnath Cloudburst LIVE: 16 श्रद्धालुओं के शव बरामद, रातभर चलता रहा रेस्क्यू, फिलहाल यात्रा स्थगित
Amarnath Yatra Cloudburst LIVE News Update in Hindi: अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से अब तक 16 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। करीब 40 लोग लापता और 50 से अधिक घायल हुए हैं। सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ समेत आपदा प्रबंधन से जुड़ीं कई टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
एनसीपी नेता का दावा, पुणे के दो लोगों की हुई मौत
अमरनाथ गुफा के पास फटे बादल की घटना में पुणे के दो लोगों की मौत हुई है। एनसीपी के एक नेता ने दावा किया है कि इनमें से एक की मौत भूस्खलन में हुई है।मलबा हटने पर ही पता चलेगी मृतकों की संख्या : एडीजीपी
छह फुट तक जमा है मलबा
अमरनाथ गुफा के ऊपर से आया पानी अपने साथ मिट्टी और पत्थर भी लाया। इससे नाले के पास छह फुट तक मलबा जमा हो गया है। बताया जा रहा है कि मलबे ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। ज्यादा लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई है। लापता लोगाें की खोज में भी यही मलबा बाधा बन रहा है।परिवार सहित बाल-बाल बचे तेलंगाना के विधायक
तेलंगाना से भाजपा के विधायक टी राजा सिंह परिवार के साथ बाल-बाल बचे। सिंह ने बताया कि वे परिवार के साथ हेलिकॉप्टर में अमरनाथ पहुंचे थे। मौसम खराब होते देख उन्होंने पोनी से आगे बढ़ने का फैसला किया। गुफा के बाहर उन्होंने बारिश के बाद पानी की बड़ी जलधारा देखी। तेज बहाव में इसके साथ कई टेंट बह गए।अमरनाथ त्रासदी के तथ्य देश के सामने रखे सरकार: यशवंत
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अमरनाथ हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सरकार से आग्रह किया है कि वह इस त्रासदी के बारे तथ्य देश के सामने रखे। अपनी उम्मीदवारी के समर्थन में यहां पहुंचे सिन्हा विपक्षी दलो के साथ बैठक में बोल रहे थे। सिन्हा ने कहा, मैं अमरनाथ त्रासदी में जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करता हूं। हम नहीं जानते कि कितने लोग मारे गए हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि कई लोगों की जान चली गई है। यह हमारा कर्तव्य है कि हम सच्चाई को सामने लाने की कोशिश करें। सरकार को त्रासदी के बारे में देश के सामने तथ्य रखना चाहिए और कुछ भी नहीं छिपाना चाहिए।
प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव उपाय: रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सुरक्षाबल अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव व राहत अभियान में लगे हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सभी प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से हुए अमूल्य जीवन के नुकसान से गहरा दुख पहुंचा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हादसा कैसे हुआ, सरकार स्पष्ट करे: फारूक
जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सरकार से प्रश्न किया है कि यह हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ। इतनी जोखिम भरे स्थान पर जिस तरीके से आधार शिविर बनाकर टेंट लगाए गए थे, उसकी जांच होनी चाहिए। यह पहली बार है जब वहां टेंट लगाए गए हैं। यह एक मानवीय भूल हो सकती है।
घायलों से मिलने श्रीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे एलजी
मृतकों की आत्मा की शांति के लिए जम्मू में हवन
अमरनाथ हादसे में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए जम्मू में हवन किया गया। लोगों ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की। इसके अलावा कई संगठनों ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी।