फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Day 2024 Live: योगाभ्यास के बाद योग से जुड़े लोगों से मिले प्रधानमंत्री मोदी, सेल्फी लेकर बढ़ाया उत्साह

Fri, 21 Jun 2024 10:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 10:16 AM IST
खास बातें

International Yoga Day 2024 Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

विज्ञापन
International Day of Yoga 2024 Live PM Narendra Modi Speech on World Yoga Day Event JK Srinagar News
लोगों के साथ सेल्फी लेते प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : X @BJP4India

लाइव अपडेट

09:33 AM, 21-Jun-2024

योग से हर पल लाभ होता: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बारिश के कारण कार्यक्रम (एसकेआईसीसी में योग सत्र) में थोड़ी देरी हुई...जब योग स्वाभाविक रूप से जीवन का हिस्सा बन जाता है, तो इसका हर पल लाभ होता है।
09:07 AM, 21-Jun-2024

योगाभ्यास के बाद लोगों से मिले पीएम मोदी

योगाभ्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी योग से जुड़े लोगों से मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। प्रधानमंत्री को अपने बीच देख लोग भी उत्साहित हो उठे। लोगों ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
 
विज्ञापन
08:54 AM, 21-Jun-2024
लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पर भी योग
लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील के किनारे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्कूली बच्चों ने योग किया। वहीं आईटीबीपी के जवानों ने लेह के पैंगोंग त्सो में योग किया।
 
08:40 AM, 21-Jun-2024

योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला: पीएम मोदी

ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है। 
 
08:23 AM, 21-Jun-2024

श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्र (SKICC) में योगाभ्यास किया।
 
08:18 AM, 21-Jun-2024

पीएम बोले- फ्रांस की 101 साल की महिला योग टीचर को दिया गया पद्मश्री पुरस्कार

पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल भारत में फ्रांंस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:07 AM, 21-Jun-2024

योग के प्रति आकर्षण बढ़ा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है।
08:02 AM, 21-Jun-2024

पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों को योग दिवस की बधाई दी

पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। 
07:57 AM, 21-Jun-2024

जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है। 
07:43 AM, 21-Jun-2024

बारिश के चलते बदला कार्यक्रम स्थल

बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में कार्यक्रम शुरू किया गया है। एसकेआईआईसी के हॉल में कुछ लोगों के साथ ही यहां योग किया जाएगा। पहले यहां सात हजारों लोगों के साथ डल झील के किनारे खुला आसामान में योग किया जाना था। लेकिन अब कार्यक्रम हॉल में किया जा रहा है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed