फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Farmers Protest: MSP व किसान नेताओं की रिहाई की मांग, रातभर जाम रहेगा NH 44, सुबह होगी किसानों की बैठक

Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 12 Jun 2023 11:49 PM IST
खास बातें

Farmers Protest Haryana News Live Updates : एमएसपी पर सूरजमुखी खरीद की मांग को लेकर किसानों की पिपली अनाजमंडी में एमएसपी दिलाओ किसान बचाओ महारैली हुई। किसानों की रैली को देखते हुए सरकार ने किसान नेताओं से एक घंटे का समय मांगा, लेकिन वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। जिसके बाद किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। हाईवे सोमवार रात भर जाम रहेगा।

विज्ञापन
Farmers Protest News Live: Farmers Jam Delhi-Chandigarh National Highway In Kurukshetra Protesting For MSP
घोषणा करते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह मथाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

11:44 PM, 12-Jun-2023
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने सूरजमुखी की खरीद 6400 रुपये पर किए जाने व किसान नेताओं की रिहाई पर सकारात्मक रवैया दिखाया है, लेकिन यह प्रशासन की बात नहीं है, इस संबंध में सरकार की ओर से घोषणा की जाए तो ही किसान शांत हो सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने धरने पर बैठे किसानों से आह्वान किया है कि वह सुबह 10:00 बजे फिर और संख्या में किसानों को बुलाए ताकि आंदोलन को बड़ा किया जा सके।
11:41 PM, 12-Jun-2023

रात भर जाम रहेगा कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे

कुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे रातभर जाम रहेगा। सुबह 10:00 बजे फिर किसानों की बैठक होगी। जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष एवं आंदोलन की अगुवाई कर रहे कर्म सिंह मथाना ने रात 11:00 पर 35 मिनट पर यह घोषणा की है। 
विज्ञापन
10:10 PM, 12-Jun-2023
हाईवे पर डटे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान रात को भी सड़क पर डटे हुए हैं। किसानों ने सड़क पर ही लंगर चखा और एमएसपी की मांग को लेकर  मजबूती से डटे हैं।
08:49 PM, 12-Jun-2023
सरकार को अल्टीमेटम देते किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
08:37 PM, 12-Jun-2023
हाईवे पर जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसान बोले कि सरकार के पास रात 10 बजे तक का समय है। कोई फैसला ले सरकार नहीं तो आंदोलन की कमान संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ होगी और मामला राष्ट्रीय स्तर का होगा। जिसके बाद यह आंदोलन और बड़ा रूप ले लेगा। कंडेला खाप के अध्यक्ष टेकराम कंडेला व किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि सरकार के साथ जिला प्रशासन के माध्यम से बातचीत चल रही है और फिलहाल सकारात्मक संदेश मिला है।

इसी के चलते सरकार को 2 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया और अगर सरकार इस समय के दौरान कोई फैसला नहीं ले पाती तो यह आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के हाथ होगा और कोई बड़ा फैसला लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। सुरेश कोथ ने कहा कि रात 10:00 बजे तक आंदोलन की कमान स्थानीय किसान कमेटी के हाथ रहेगी। जिसका नेतृत्व भाकीयू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह मथाना कर रहे हैं।
08:23 PM, 12-Jun-2023

रूट डायवर्ट ने बढ़ाई परेशानी, भारी पुलिस बल ने जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों को निकाला, धारा-144 थी लागू

किसानों ने किया हाईवे किया जाम - फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी की मांग पर सरकार से बातचीत विफल होने के बाद किसानों ने जम्मू-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम का असर अंबाला में भी देखने को मिला। जाम से पहले ही पुलिस ने रूट डायवर्ट का प्लान बना रखा था। जैसे ही किसान हाईवे पर बैठे तो भारी पुलिस बल ने जगह-जगह नाकेबंदी कर डायवर्ट रूट पर वाहनों को भेजना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 12-Jun-2023
कुरुक्षेत्र में हाईवे पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसानों द्वारा नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर आंदोलन किया जा रहा है।
05:42 PM, 12-Jun-2023
दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए मार्ग 
दिल्ली से चंडीगढ़-अंबाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सैक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढांड रोड से नेशनल हाईवे 152 डी रहेगा। यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा।

चंडीगढ़ से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए डायवर्ट मार्ग 
चण्डीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढ़कर पुल के नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा। चंडीगढ़ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा।
04:30 PM, 12-Jun-2023

एसपी ने की थी कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिहं भोरिया ने किसानों से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील थी। क्योंति आम जन को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा था कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
04:08 PM, 12-Jun-2023

पुलिस प्रशासन फूंक-फूंक कर कदम रख रहा

हरियाणा के साथ-साथ आसपास के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में किसान कुरुक्षेत्र में जुटे हैं। जिसके चलते प्रशासन से लेकर सरकार की भी इस रैली पर निगाहें टिकी हुई है। वहीं छह जून को शाहाबाद में हुए लाठीचार्ज के घटनाक्रम से सबक लेते हुए किसानों व पुलिस प्रशासन की ओर से फूंक-फूंक कर कदम रखे जा रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed