Haryana Exit Poll 2024 Live: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, भाजपा के हाथ से फिसल सकती है सत्ता
{"_id":"6701147b9f7eab7ca7074be0","slug":"haryana-exit-poll-results-live-updates-hr-assembly-election-vidhan-sabha-chunav-2024-results-prediction-2024-10-05","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Exit Poll 2024 Live: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी के संकेत, भाजपा के हाथ से फिसल सकती है सत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 05 Oct 2024 09:27 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:27 PM IST
खास बातें
Haryana Vidhan Sabha Exit Poll 2024 Live Updates : हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। एग्जिट पोल के नतीजे भी आने शुरू हो गए हैं। फिलहाल कांग्रेस के लिए परिणाम उत्साह जनक है तो भाजपा खेमे के लिए चिंता की बात है। हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Haryana Exit Poll 2024: हरियाणा विधानसभा एक्सिट पोल परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:22 PM, 05-Oct-2024
एक्सिस माय इंडिया ने भी माना, कांग्रेस की वापसी तय
एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक भाजपा को 23, कांग्रेस को 59, जजपा को शून्य, इनेलो गठबंधन को दो और अन्य को छह सीट मिलती हुई नजर आ रही है।08:25 PM, 05-Oct-2024
'भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार सरकार बनाएगी'
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा, "...मुझे पूरा भरोसा है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार हरियाणा में बनने जा रही है...लोगों को हरियाणा में पिछले 10 साल में सुशासन, विकास मिला है...भाजपा 50 से अधिक सीटें जीतकर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी..."
विज्ञापन
08:24 PM, 05-Oct-2024
'110% हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी'
पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, "अभी नतीजे आने दें। पिछले चुनाव के एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे। मुझे नहीं लगता की किसी प्रकार से कांग्रेस पार्टी की कोई सरकार बनती नजर आ रही है। 110% हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी।"
08:23 PM, 05-Oct-2024
'एग्जिट पोल गलत होगा और भाजपा सरकार बनाएगी'
हरियाणा के अंबाला कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनिल विज ने कहा, "मतदान अभी भी हो रहा है...अभी सटीक वोट प्रतिशत भी नहीं आया है...चुनाव के पहले के माहौल के आधार पर मैं कह रहा हूं कि एग्जिट पोल गलत होगा और भाजपा सरकार बनाएगी..."
08:22 PM, 05-Oct-2024
'पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी'
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "पूरे बहुमत से भाजपा की सरकार आएगी। 8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी। हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।"
08:20 PM, 05-Oct-2024
'इस बार लोगों ने मन बना लिया था'
हरियाणा के झज्जर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गीता भुक्कल ने कहा, "इस बार लोगों ने मन बना लिया था। लोग भाजपा से बहुत दुखी थे। जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद देने का काम किया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।"
#WATCH | On Exit polls, Congress candidate from Jhajjar Assembly Geeta Bhukkal says, "People have used their power to vote very wisely in this festival of democracy...People had made up their minds, they were very distressed with the BJP...The people have given us their support… pic.twitter.com/yzeT3QB2cZ
— ANI (@ANI) October 5, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
08:14 PM, 05-Oct-2024
सातवें सर्वे में भी कांग्रेस की बल्ले-बल्ले
आज तक सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया है। एजेंसी ने पार्टी के खाते में 50 से 58 सीट दिखाई है। वहीं भाजपा 20 से 28 सीट पर सिपटती हुई नजर आ रही है। जजपा गठबंधन को शून्य से दो और अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आती नजर आ रही है।
07:48 PM, 05-Oct-2024
छठे एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी
जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के मुताबिक भी कांग्रेस हरियाणा में वापसी करती हुई दिख रही है। एजेंसी ने पार्टी को 45 से 53 सीट मिलने का अनुमान जताया है। वहीं भाजपा को 29 से 37 सीट पर ही सिमटते हुए दिखाया है। साथ ही इनेलो को शून्य से दो और अन्य के खाते में चार से छह सीट जाने का अनुमान जताया है।
07:46 PM, 05-Oct-2024
पांचवें एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी
पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है। एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है। वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं।
07:34 PM, 05-Oct-2024
चौथा सर्वे भी कांग्रेस के खाते में
रिपब्लिक पी-मार्क के सर्वे के अनुसार हरियाणा में भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। एजेंसी ने भाजपा को 27 से 37, कांग्रेस को 51 से 61 तो अन्य के खाते में तीन से छह सीट मिलने का अनुमान लगाया है।