फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Singer Karmveer Fauji and his daughter arrived at a university event in Kaithal carrying guns

कैथल: यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में गन लेकर पहुंचे सिंगर कर्मवीर फौजी, बेटी भी रिवॉल्वर टांगे नजर आई; दो गन जब्त

Tue, 15 Sep 2026 07:37 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 07:37 PM IST
सार

मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस के अनुसार हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है और गन लाइसेंस रद्द करवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Singer Karmveer Fauji and his daughter arrived at a university event in Kaithal carrying guns
हरियाणवी सिंगर कर्मवीर फौजी और उनकी बेटी शीतल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणवी सिंगर और पूर्व सैनिक कर्मवीर फौजी के यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में हथियार लेकर पहुंचने का वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने उनके दो गन लाइसेंस वाले जब्त कर लिए हैं। वीडियो में कर्मवीर फौजी और उनकी बेटी शीतल रिवॉल्वर टांगे दिखाई दे रहे हैं। उनके पास खड़ा एक युवक भी हथियार लिए नजर आ रहा है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जबकि इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। पुलिस के अनुसार हथियारों को कब्जे में ले लिया गया है। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि दोनों हथियार जब्त कर लिए गए हैं। गन लाइसेंस रद्द करवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में पहुंचे थे कर्मवीर फौजी

कर्मवीर फौजी अपनी बेटी शीतल के साथ कैथल स्थित एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान बनाए गए वीडियो में दोनों के पास रिवॉल्वर दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर मामला चर्चा में आया। बेटी के रिवॉल्वर टांगने के संबंध में कर्मवीर फौजी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लाइसेंस उनके नाम पर है और बेटी उनके साथ ही थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बंदूक लेकर घूम रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व बॉक्सर रहे, सेना के बाद संगीत में बनाई पहचान

कैथल के पट्टी अफगान गांव निवासी कर्मवीर फौजी पहले बॉक्सिंग खिलाड़ी रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं दीं। सेना से लौटने के बाद उन्होंने हरियाणवी संगीत को अपना करियर बनाया। ‘पानी आली पानी प्यादे’ और ‘पतला दुपट्टा तेरा मुंह दिखे’ जैसे गानों से उन्हें प्रदेश में पहचान मिली। कर्मवीर फौजी के चार बच्चे हैं। उनकी तीन बेटियां शीतल, शिवानी और सिमरन हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा है। उनकी पत्नी सोनिया रानी कैथल जिला परिषद की वाइस चेयरपर्सन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेटी सिमरन के टटीरी गाने पर भी हुआ था विवाद

कर्मवीर फौजी की बेटी सिमरन जागलान ने मार्च 2026 में ‘टटीरी’ गाने से गायन के क्षेत्र में कदम रखा था। इस गाने में रैपर बादशाह ने रैप किया था। रिलीज के बाद गाने के नाम, कुछ बोल और स्कूल बैग फेंकने वाले दृश्य को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वीडियो यूट्यूब से हटा दिया गया था। बादशाह के खिलाफ पंचकूला और जींद में मामले दर्ज होने की बात सामने आई थी। बाद में विवादित बोल और दृश्य हटाकर गाना दोबारा जारी किया गया।


गन और गैंग कल्चर वाले गानों पर पुलिस कर चुकी है कार्रवाई

हरियाणा में हथियार, गैंग और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों को लेकर पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। वर्ष 2025 में पुलिस ने ऐसे 67 गानों को चिन्हित किया था। इनमें 29 गायकों के गाने शामिल थे। पुलिस की ओर से इन्हें यूट्यूब और अन्य संगीत मंचों से हटवाने या ब्लॉक कराने की कार्रवाई की गई थी। पुलिस का तर्क था कि इस तरह के गानों से युवाओं में हथियार और गैंग संस्कृति को बढ़ावा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed