फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deliberations on cardiometabolic diseases at AIIMS; doctors' training to improve

Delhi NCR News: एम्स में कार्डियोमेटाबोलिक बीमारियों पर मंथन, डॉक्टरों की ट्रेनिंग होगी बेहतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल और मधुमेह से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने एक बड़ी पहल शुरू की है। एम्स के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द एजुकेशन ऑफ हेल्थ प्रोफेशनल्स की ओर से मंगलवार को एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व प्रो. निखिल टंडन और प्रो. अंबुज रॉय कर रहे हैं। यह वर्कशॉप पार्टनरशिप फॉर एजुकेशन ऑफ हेल्थ प्रोफेशनल्स (पीईपी) प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई। वर्कशॉप में देशभर से स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नीति निर्माता, आईसीएमआर और एनएचएसआरसी के प्रतिनिधि, एनसीडी के स्टेट नोडल ऑफिसर और कई मेडिकल कॉलेजों के फैकल्टी सदस्य शामिल हुए।


विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में कार्डियोमेटाबोलिक बीमारी (सीएमडी) यानी दिल, ब्लड प्रेशर, शुगर और मोटापे से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इससे निपटने के लिए जरूरी है कि डॉक्टरों और नर्सों को बेहतर ट्रेनिंग दी जाए। बैठक में चर्चा हुई कि मेडिकल पढ़ाई के दौरान और नौकरी के दौरान डॉक्टरों को किस तरह की ट्रेनिंग की जरूरत है, क्या चुनौतियां आती हैं और उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed