{"_id":"6aa9715743629f45cb0348d1","slug":"kanpur-body-of-neet-aspirant-found-hanging-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नीट की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से लटका मिला, बहन ने खिड़की से झांका तब हुई घटना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नीट की तैयारी कर रहे छात्र का शव फंदे से लटका मिला, बहन ने खिड़की से झांका तब हुई घटना की जानकारी
Tue, 15 Sep 2026 09:55 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:55 PM IST
विज्ञापन
छात्र अंश उर्फ लवकुश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के राधापुरम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के भाई नीट की तैयारी कर रहे छात्र अंश उर्फ लवकुश (18) का शव मंगलवार शाम कमरे में फंदे से लटका मिला। छोटी बहन सुरभि ने दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की से अंदर झांका तो भाई का शव फंदे से लटका देखा। पुलिस और फॉरेंसिक टीम से जांच के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
राधापुरम निवासी अरुण सिंह यादव निजी कंपनी में कर्मचारी हैं। परिवार में पत्नी रेखा, बेटियां कशिश, सुरभि व बेटा अंश उर्फ लवकुश था। परिजन के मुताबिक अंश नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बड़ी बहन कशिश पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मंगलवार को अरुण सिंह काम पर गए थे जबकि रेखा दुकान पर थीं। दोपहर में खाना खाने के बाद अंश अपने कमरे में चला गया और फंदा लगा लिया। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता सके हैं। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन