फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Jamia students put up an impressive performance at VMAC.

Delhi News: जामिया छात्रों ने वीएमएसी में किया शानदार प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2026 09:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:59 PM IST
विज्ञापन
Jamia students put up an impressive performance at VMAC.
जामिया छात्रों ने वीएमएसी में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की लॉ फैकल्टी के छात्रों ने वर्चुअल मेडिएशन एडवोकेसी कॉम्पिटिशन(वीएमएसी) 2026 में प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 60 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। जामिया की टीम में तीसरे वर्ष के अजीज उमर, सारा अजफर और चौथे वर्ष की सैयदा युसरा शामिल थी। छात्रों ने मध्यस्थता, वकालत, बातचीत और विवाद समाधान से जुड़ी प्रक्रियाओं में बेहतर प्रदर्शन किया। टीम को वीएमएसी स्कॉलरशिप के तौर पर 20 हजार रुपये मिले। वहीं मेडिएशन एडवोकेसी परीक्षा में भी टीम ने 100 प्रतिशत स्कोर हासिल किया। फैकल्टी के अनुसार यह उपलब्धि छात्रों की तैयारी और वैकल्पिक विवाद समाधान के क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाती है। फैकल्टी ने डीन प्रो. (डॉ.) गुलाम यजदानी और फैकल्टी कन्वेनर डॉ. अलीशा खातून के सहयोग की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed