फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Birender Singh advises quitting active politics after Bhupinder Hooda fails to answer calls.

हुड्डा के फोन न उठाने पर बीरेन्द्र सिंह ने दी सक्रिय राजनीति छोड़ने की सलाह, कहा- अब युवाओं को दें मौका

Tue, 15 Sep 2026 08:55 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 15 Sep 2026 08:55 PM IST
सार

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को राजनीति में मैंने पैदा किया था। लेकिन अब उन्हें भी सक्रिय राजनीति से हटकर युवाओं को मौका देना चाहिए। आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने को फोन किया तो उठा नहीं।

विज्ञापन
Birender Singh advises quitting active politics after Bhupinder Hooda fails to answer calls.
चौधरी बीरेन्द्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भिवानी पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इस पर बीरेन्द्र सिंह ने हुड्डा को सक्रिय राजनीति छोड़कर युवाओं को मौका देने की सलाह दी और कहा कि वह उनसे मिलकर मार्गदर्शन मंडली में आने को कहेंगे।
विज्ञापन


सक्रिय राजनीति से हटकर युवाओं को मौका दें हुड्डा- बीरेन्द्र सिंह

बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को राजनीति में मैंने पैदा किया था। लेकिन अब उन्हें भी सक्रिय राजनीति से हटकर युवाओं को मौका देना चाहिए। आज उन्हें जन्मदिन की बधाई देने को फोन किया तो उठा नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह हुड्डा से कहेंगे कि कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है और सभी मिलकर चलें।
विज्ञापन


बीरेन्द्र सिंह अपने बेटे एवं पूर्व सांसद बृजेन्द्र सिंह की ओर से 27 सितंबर को भिवानी में करवाए जा रहे जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा देश में ऐसी परिस्थिति पैदा कर रही है कि हमेशा उसी का राज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इससे वोट का अधिकार, देश की अखंडता और लोकतंत्र खतरे में होगा। राहुल गांधी के मुताबिक भाजपा से लड़ना है तो सभी दलों को कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना होगा। हरियाणा में तो कांग्रेस को खुद ही एकजुट होना होगा। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी को ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बताया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर ली चुटकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक माह तक मनाए जा रहे उत्सव पर बीरेन्द्र सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हमारा देश गजब का है। जब धीरेन्द्र बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है तो मोदी तो सबसे बड़े बाबा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से राहुल गांधी को ‘नाराज फूफा’ कहे जाने को भी गलत बताया।

पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी दूसरे, अकाली दल तीसरे और भाजपा चौथे स्थान पर रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी की बपौती नहीं है और सभी को मिलकर चलना चाहिए।


‘न टायर्ड, न रिटायर्ड’ बयान पर बीरेन्द्र सिंह की चुटकी

भूपेंद्र हुड्डा के ‘न टायर्ड, न रिटायर्ड’ वाले बयान पर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह तो वह भी कह सकते हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने भी कहा और नरेंद्र मोदी ने भी कहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद मोदी भी 75 साल के हो जाएंगे लेकिन रिटायर्ड नहीं होंगे। हरियाणा कांग्रेस की कमान हुड्डा के बजाय बृजेन्द्र सिंह संभाल सकते हैं या नहीं, इस सवाल पर बीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बृजेन्द्र सिंह का पता नहीं। उनसे पूछा जाए तो वह हरियाणा की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed