HBSE 12th Result 2023 Out: 498 अंक लेकर नैंसी ने किया टॉप, कृषि मंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की
{"_id":"6461f8a346e993c3b10a263a","slug":"hbse-result-2023-live-updates-hbse-haryana-board-result-class-12-today-at-bseh-org-in-2023-05-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"HBSE 12th Result 2023 Out: 498 अंक लेकर नैंसी ने किया टॉप, कृषि मंत्री ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 15 May 2023 07:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 15 May 2023 07:10 PM IST
खास बातें
Haryana Board 12th Result Out, HBSE Result 2023 Live: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी हो गया है। 12 वीं के नतीजों में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है।
विज्ञापन
नैंसी को मिठाई खिलाते परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:09 PM, 15-May-2023
रेवाड़ी अव्वल और फरीदाबाद पिछड़ा
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के बारहवीं के नतीजों में प्रदेशभर में रेवाड़ी जिला सबसे आगे रहा और फरीदाबाद सबसे निचले पायदान पर रहा।ये है जिले वार परीक्षा परिणाम की स्थिति
जिले का नाम- प्रतिशत में परिणाम
1. रेवाड़ी- 88.10
2. महेंद्रगढ़- 88.00
3. जींद- 87.69
4. फतेहाबाद- 87.03
5. हिसार- 86.07
6. पानीपत- 85.73
7. यमुनानगर- 85.17
8. कैथल- 84.99
9. चरखी दादरी- 84.91
10. सिरसा- 84.49
11. करनाल- 83.50
12. भिवानी- 82.26
13. झज्जर- 81.41
14. पंचकूला- 80.28
15. अंबाला- 80.09
16. गुरुग्राम- 79.94
17. कुरुक्षेत्र- 79.86
18. सोनीपत- 79.08
19. रोहतक- 74.74
20. नूह- 74.27
21. पलवल- 73.93
22. फरीदाबाद- 67.89
06:59 PM, 15-May-2023
सीएम मनोहर लाल ने भी दी बधाई
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को रिजल्ट की बधाई दी है। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को ढेर सारी बधाई व शुभकामनाएं। बोर्ड का यह परिणाम आपके जीवन में एक नया एवं महत्वपूर्ण अध्याय प्रारंभ करेगा। आप सभी अपनी लगन से जीवन के हर इम्तिहान में यूं ही विजय प्राप्त करते रहें, ऐसा मेरा आशीर्वाद है। जिन बच्चों का परिणाम अपेक्षित नहीं आया है, वे इस परिस्थिति से न घबराते हुए और मेहनत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
विज्ञापन
06:32 PM, 15-May-2023
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप आने वाली नैंसी बंसल को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने अपने निजी कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंत्री जयप्रकाश दलाल ने होनहार बेटी का फोटो अपनी सोशल मीडिया पर डालकर एक लाख रुपये देने की घोषणा के साथ उसे और उसके परिवार को भी बधाई दी है। बारहवीं की परीक्षा में भिवानी जिले के सिवानी खंड की नैंसी पुत्री हरपाल बंसल ने पांच सौ में से 498 अंक लेकर कॉमर्स संकाय से हरियाणा में टॉप किया है।


06:29 PM, 15-May-2023
सीए बनना चाहती है हरियाणा टॉपर्स नैंसी
हरियाणा बोर्ड का परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं टॉपर नैंसी ने कड़ी मेहनत से 498 अंक प्राप्त किए। नैंसी ने रोजाना पांच घंटे पढ़ाई की। नैंसी का लक्ष्य सीए बनना है।
05:55 PM, 15-May-2023
पिछले साल के मुकाबले 5.43 फीसदी कम रहा बारहवीं का परीक्षा परिणाम
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड 2022-23 का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 81.65 फीसदी रहा। वहीं, पिछले साल 2021-22 में परीक्षा परिणाम 87.08 फीसदी रहा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार परीक्षा परिणाम 5.43 प्रतिशत कम रहा है।05:36 PM, 15-May-2023
महेंद्रगढ़ जिला प्रदेश में 12वीं कक्षा के रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से दूसरे नंबर पर रहा है। पास प्रतिशत 88.00 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 PM, 15-May-2023
रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से रेवाड़ी टॉप पर
रेवाड़ी जिला प्रदेश में 12वीं कक्षा के रिजल्ट प्रतिशत के हिसाब से टॉप रहा है, लेकिन विद्यार्थी टॉप सूची में नहीं आ पाए है। 88.10 प्रतिशत जिले का रिजल्ट रहा है।04:22 PM, 15-May-2023
HBSE 12th Result 2023 rank 3
कनुज, न्यू रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जहांगीरपुर, झज्जर, 500 से 496 अंकमानसी सैनी, सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक, 500 से 496 अंक
प्रिया, आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उकलाना मंडी, हिसार, 500 से 496 अंक
04:21 PM, 15-May-2023
HBSE 12th Result 2023 rank 2
जसमीत कौर, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल, निर्मल धाम, करनाल, 500 से 497 अंक
04:20 PM, 15-May-2023
HBSE 12th Result 2023 Toppers rank 1
नैंसी, नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिवानी मंडी, भिवानी - 500 से 498 अंक