{"_id":"6a9f82f6f20812504a0f9301","slug":"sagar-alcohol-tragedy-woman-consumes-spurious-local-brand-liquor-succumbs-during-treatment-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब: जिस मदिरा की वर्षों से थी आदी, वही बनी काल; सागर में 'लोकल ब्रांड' पीने के बाद श्यामबाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब: जिस मदिरा की वर्षों से थी आदी, वही बनी काल; सागर में 'लोकल ब्रांड' पीने के बाद श्यामबाई की मौत
Tue, 08 Sep 2026 09:07 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:07 AM IST
सार
सागर के बंडा तहसील के छापरी गांव में वर्षों से शराब पीने वाली श्यामबाई की अवैध शराब पीने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उन्होंने गांव में बिक रही शराब मंगवाकर पी थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। बंडा अस्पताल से बीएमसी रेफर किए जाने के बाद सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जहरीली शराब के सेवन से हुई महिला की मौत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर जिले में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सूत्रों और स्थानीय लोगों का दावा है कि यह संख्या 25 के पार पहुंच चुकी है। वहीं, विपक्षी दल मौतों का यह आंकड़ा 50 तक होने का आरोप लगा रहे हैं। इस त्रासदी की चपेट में वे लोग भी आ गए हैं, जो लंबे समय से शराब पीने के आदी थे और इसके घातक असर को नहीं झेल सके।
विज्ञापन
लंबे समय से शराब का सेवन करती थीं
ऐसा ही एक मामला बंडा तहसील के छापरी गांव से सामने आया है, जहां वर्षों से शराब पीने वाली श्यामबाई की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे ने बताया कि उनकी मां लंबे समय से शराब का सेवन करती थीं। घटना के दिन बेटा गांव से बाहर किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था। इसी दौरान श्यामबाई ने गांव में अवैध रूप से बिक रही शराब मंगवाई और उसका सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें तुरंत बंडा के अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- एमपी: पोते के नाम जमीन करना चाहते थे बुजुर्ग, बेटे ने कर दी हत्या: झाबुआ में सनसनीखेज वारदात
विज्ञापन
इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले में जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है, लेकिन अवैध शराब के कारोबार पर लगाम न लग पाने के कारण मौतों का सिलसिला लगातार गहराता जा रहा है।
