फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   No eligible family should be deprived of the benefits of government schemes: Kishori

सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे कोई पात्र परिवार : किशोरी

Tue, 08 Sep 2026 08:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 08 Sep 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
No eligible family should be deprived of the benefits of government schemes: Kishori
बैजनाथ (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के नौवें चरण को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बीडीओ कार्यालय के सभागार में विधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना के तहत पात्र परिवारों के चयन, उनके सत्यापन और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

विधायक किशोरी लाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश के उन परिवारों तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो वास्तव में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से आह्वान किया कि नौवें चरण के दौरान एक भी पात्र परिवार लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल पात्र परिवारों का चयन करना भर नहीं है, बल्कि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने योजना से जुड़े सुझाव और समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने सभी को आश्वस्त किया कि जरूरी व महत्वपूर्ण विषयों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। बैठक में बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, नायब तहसीलदार गुरमुख सिंह, एसईबीपीओ अजय सिंह सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed