फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana Weather Live: हरियाणा का पंजाब से संपर्क टूटा, अंबाला में हाईवे पर आया घग्गर का पानी, GT रोड बंद

Mon, 10 Jul 2023 09:16 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 09:16 PM IST
खास बातें

Haryana Weather Today Rain Live : हरियाणा में कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। जिसके कारण प्रदेश के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में पानी भर गया है।

विज्ञापन
Haryana Flood News Live: IMD issued red alert for Haryana Rain Weather Forecast Update
अंबाला में बारिश व नदी के पानी से जलभराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

07:16 PM, 10-Jul-2023
कैथल में शाम छह बजे घग्गर का जल स्तर 140000 क्यूसेक है और 23.4 फुट पर पानी बह रहा है। 49814 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना है।
06:56 PM, 10-Jul-2023
भारी बारिश के कारण अंबाला में जीटी रोड बंद कर दिया गया है। अंबाला में घग्गर का पानी हाईवे पर पहुंचा गया। इससे हरियाणा का पंजाब से संपर्क टूट गया है। वहीं मुलाना क्षेत्र में अलीपुर से धनौरा जा रहा बाइक सवार पानी में गिर गया। जिससे उसकी मौत होने की सूचना है। उधर यमुनानगर के उपमंडल बिलासपुर के गांव पिलखन वाला में बारिश के पानी में डूबने से 11 साल के बच्चे सावेज की मौत हो गई। गांव पिलखन वाला में सोमवार को बारिश का पानी सड़क तक आ गया था। पानी देखने के लिए गांव का ही राकिब अपने बेटे के साथ गया था। राकिब आगे जा रहा था और उसके पीछे उसका बेटा व अन्य बच्चे भी थे। जब वह खेतों की तरफ गए तो वहां पर पानी का कुंड बना हुआ था। जिसमें उसका बेटा गिर गया। जब तक अन्य बच्चों ने शोर मचाया तब तक वह डूब चुका था। 
विज्ञापन
06:20 PM, 10-Jul-2023
भारी बारिश व नदियों में उफान के चलते अंबाला में बने बाढ़ के हालात का असर रेलवे पर भी दिखाई दिया। सोमवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन संख्या 12217  संपर्क क्रांति को रोकना पड़ा तो करीब 500 यात्री फंस गए। इन्हें बाद में मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे विभाग को ही सात बसें लगानी पड़ी। वहीं कईं अन्य ट्रेनें भी आगे नहीं बढ़ पाई तो रेलवे अधिकारी देर रात तक यात्रियों के लिए व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन पर यात्रिययों की भारी भीड़ जमा रही।

पानी ज्यादा होने के कारण लिया निर्णय : विनोद
कुरुक्षेत्र स्टेशन मास्टर विनोद कुमार ने बताया कि अंबाला से चंडीगढ़ रेलवे ट्रैक पर पानी ज्यादा होने के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ट्रेन को स्थगित किया गया हैं। वहीं चंडीगढ़ से आने वाली गाड़ियां भी स्थगित रहेगी। इसके अलावा दिल्ली से लुधियाना जाने वाली गाड़ियों को भी सिर्फ अंबाला तक जाने की अनुमति रेलवे प्रशासन की ओर से दी गई है।
05:21 PM, 10-Jul-2023

खेतों में जलभराव, ग्रामीणों ने लगाया जाम

खतरे के निशान पर घग्गर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घग्गर नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच गुहला के गांव टटियाणा में ग्रामीणों ने खेतों में पानी घुस जने के बाद शाम करीब पांच बजे कैथल-पटियाला हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पहुंचने के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब प्रशासन को इस बात की जानकारी थी कि नदी में जलस्तर बढ़ेगा तो पानी को रोकने के लिए प्रबंध क्यों नहीं किए। अभी तक जाम लगा है, प्रशासनिक अधिकारी लगातार ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
04:43 PM, 10-Jul-2023
अंबाला में डीसी ऑफिस में घुसा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। शहर में जलभराव की स्थिति लगातार बनी हुई है। डीसी ऑफिस में पानी घुस गया है, वहीं नारनौल में भी बारिश का पानी दुकानों में घुस गया है। 
03:54 PM, 10-Jul-2023
अंबाला टांगरी में 8000 क्यूसिक पानी और आने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने आर्मी के अधिकारी के साथ राहत कार्य को लेकर चर्चा की। सिंचाई विभाग ने बांध टूटने की भी आशंका जताई है। साथ ही कहा कि अगर बांध टूटता है तो टांगरी का पानी कैंट की रिहायशी कॉलोनियों की तरफ मार करेगा तो भारी नुकसान हो सकता है। उधर उपायुक्त ने भी टांगरी के लोगों से पानी आने से पहले सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:19 PM, 10-Jul-2023
अंबाला सिटी के मनमोहन नगर में गर्दन तक पानी से गुजरते लोग, हालात बद से बदतर हुए।

02:17 PM, 10-Jul-2023
अंबाला सिटी में घग्गर और बारिश से तबाही

01:59 PM, 10-Jul-2023

अंबाला डीसी ने लिया हालात का जायजा

उपायुक्त डॉ. शालीन ने घग्गर नदी, नरवाना ब्रांच, एसवाईएल व अंबाला शहर वाले क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आपदा प्रबंधन टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते जिसे भी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए जरूरी कदम उठाएं जाए।

01:52 PM, 10-Jul-2023

यमुना का जलस्तर बढ़ रहा 

पानीपत में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हथीनीकुंड बैराज से रविवार को सुबह से शाम तक अलग-अलग चरण में 1.98 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। यमुना में बैरिकेड्स से आगे स्नान पर रोक लगा दी है। पुलिस भी लगातार गश्त कर रही है। इसके अलावा ग्राम पंचायत सरपंच और ग्राम सचिव की ड्यूटी लगाई है। सरपंचों ने गांवों में अलर्ट रहने की मुनादी गांवों में कराई है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed