Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Religious practice becomes meaningful through knowledge of the Divine (Brahma-gyan) and a disciplined lifestyle: Sadhvi Bharati
{"_id":"6afa08d481f40a6a3f0250cd","slug":"religious-practice-becomes-meaningful-through-knowledge-of-the-divine-brahma-gyan-and-a-disciplined-lifestyle-sadhvi-bharati-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172681-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्म ज्ञान और संयमित जीवनशैली से सार्थक होती है धार्मिक साधना : साध्वी भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्म ज्ञान और संयमित जीवनशैली से सार्थक होती है धार्मिक साधना : साध्वी भारती
शहर के मॉडल टाउन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में सत्संग करती साध्वी भारती। प्रवक्त
Link Copied
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन स्थित दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग व भजन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी भारती ने कहा कि सनातन परंपरा में कार्तिक मास को आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस माह में किए जाने वाले व्रत, उपवास, दीपदान और तुलसी पूजन केवल परंपराएं नहीं हैं, बल्कि इनके पीछे गहन वैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य छिपे हैं। व्रत का उद्देश्य मन की चंचलता और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण पाना है जबकि जप और तप आत्मिक शक्ति को जागृत करते हैं। उन्होंने दीप प्रज्वलन का संदेश देते हुए कहा कि दीपक भीतर के अज्ञान और अहंकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश जगाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि इन धार्मिक क्रियाओं की वास्तविक सार्थकता ब्रह्म ज्ञान और सद्गुरु की शरण से ही पूर्ण होती है। केवल बाहरी अनुष्ठान से आत्मिक उन्नति नहीं होती। जब मनुष्य ब्रह्म ज्ञान पाकर गुरु के बताए मार्ग पर चलता है, तभी उसकी साधना सार्थक बनती है। गुरु भक्ति का अर्थ उनके आदर्शों को अपने आचरण में उतारना है। अंत में सभी भक्तों ने विश्व शांति के लिए सामूहिक ध्यान साधना में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।