{"_id":"6af99b569c5321e83c0c4696","slug":"crowds-of-devotees-throng-the-shrine-of-goddess-chintpurni-temple-doors-opened-at-330-am-una-news-c-93-1-ssml1048-213496-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चिंतपूर्णी दरबार में 25 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चिंतपूर्णी दरबार में 25 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Mon, 16 Nov 2026 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:14 AM IST
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी दरबार में लगी भक्तों की कतार। संवाद
दर्शन के लिए चार घंटे तक करना पड़ा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राज्यों से करीब 25 हजार श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बाद में कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं। श्रद्धालु माता की भेंटें गाते और जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
संभावित भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुबह तीन बजे ही कपाट खोल दिए। इसके बाद करीब चार बजे मंदिर के पुजारी आरिश कालिया ने विधिवत पूजा-अर्चना की। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और दर्शन के लिए लगी कतारें मंदिर परिसर से निकलकर चिंतपूर्णी बाजार तक पहुंच गईं। कई श्रद्धालुओं को माता रानी की पावन पिंडी के दर्शन के लिए चार घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए। मंदिर क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया, ताकि श्रद्धालुओं को पैदल आवाजाही में परेशानी न हो।
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
तड़के 3:30 बजे खुले मंदिर के कपाट
भरवाईं (ऊना)। रविवार को अवकाश के चलते मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह तड़के से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन को सुबह करीब 3:30 बजे ही कपाट खोलने पड़े। इसके बावजूद दिनभर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। लंबा इंतजार करने के बावजूद श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर उत्साह बना रहा। भक्त जयकारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों की कमी खली
भारी भीड़ के बीच पुराने बस स्टैंड से नीचे की ओर लगी कतारों में सुरक्षा कर्मियों की पर्याप्त तैनाती नजर नहीं आई। भीड़ को नियंत्रित करने और कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आवाजाही सुचारू बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम जरूरी हैं।